Aaj Ka Ank Rashifal, 13 November 2022: एक जन्मांक वालों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन, जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 13 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: भाग्यांक 03 शिक्षा, पिता, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। एक जन्मांक वालों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन। जानिए अपना आज का अंकफल।

Ank Rashifal

Ank Rashifal

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 13 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 13 नवम्बर 2022 है। 13 का संयुक्त अंक03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है।13-11-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा।अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं।अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 03 शिक्षा, पिता, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व मित्र ग्रह गुरु व मङ्गल का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 व जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व राहु का सपोर्ट है।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-नेत्र या उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।
जन्मांक05
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक03 लाभ देगा। जॉब में नामांक 03 व 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक06
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी केतु है।व्यवसाय में राहु व बुध कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु व गुरु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक09
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी गुरु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 01 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है। उड़द का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited