Aaj Ka Ank Rashifal, 20 December 2022: अंक राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 December 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 20-12-2022का भाग्यांक 02 है । अंक 09 का स्वामीग्रह मङ्गल है जो कि 02 का मित्र है।

Aaj Ka Ank Rashifal

Aaj Ka Ank Rashifal 20 December 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 December 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi : 20 दिसम्बर 2022 का अंकफल-
सुजीत जी महाराज
आज 20 दिसम्बर 2022 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 20-12-2022का भाग्यांक 02 ही रहेगा। अंक 09 का स्वामीग्रह मङ्गल है जो कि 02 का मित्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01-शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 03 व 09 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
2.जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु मित्र नहीं हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5.जन्मांक05-शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक02 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।कम्बल का दान करें।
6.जन्मांक06-शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जाँब में भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07-शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा है।शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
9.जन्मांक09-शुभ अंक-03 व 08
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।कम्बल का दान करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited