Aaj Ka Ank Rashifal, 22 अप्रैल 2023: आज के दिन का मूलांक प्रसिद्धि और वैभव का कारक है, जन्मांक के हिसाब से देखें अच्छे-बुरे प्रभाव

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 22 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 22 तारीख का संबंध वैभव और प्रसिद्धि से होता है, जो 4 अंक जैसे काम करता है। जाने इस मूलांक और अपने जन्मांक के हिसाब से आपका दिन कैसा होगा, कौन सा अंक आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन किस तरह का मोड ले सकता है।

आज का अंक राशिफल 22 अप्रैल 2023

आज का अंक राशिफल 22 अप्रैल 2023

Aaj Ka Ank rashifal, 22 April 2023: आज 22 अप्रैल 2023 है। 22 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-04-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी शुक्र है जो शनि का परम मित्र हैं।अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1 जन्मांक01-शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है।जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

2 जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3 जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय---गुरु ,चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है।आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक04-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 05 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

5 जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक06 का स्वामीग्रह शुक्र व मित्र शनि लाभ देंगे। जाँब में नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6 जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक07-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय---आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है।व्यवसाय में शुक्र,शनि व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक08-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय-मङ्गल व शुक्र सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मङ्गल लीवर सम्बंधित रोग दे सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited