Aaj ka Panchang, 11 February 2023: भगवान शिव की उपासना से मिलेगा लाभ, देखें आज के शुभ-अशुभ मु‍हूर्त

Aaj ka Panchang, 11 February 2023 in Hindi: आप फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी है, जिस दिन हर संकट का निवारण हो सकता है। शनिवार का व्रत भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से निश्चित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। देखें आज के पांचांग के हिसाब से शुभ और अशुभ मु‍हूर्त।

पांचांग

पांचांग, 11 फरवरी

आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है। चित्रा नक्षत्र है। सूर्य मकर राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक11 फरवरी 2023
दिवसशनिवार
माहफाल्‍गुन ,कृष्‍ण पक्ष,
तिथिपंचमी 09:09 AM तक फिर खष्ठी
सूर्योदय07:05 AM
सूर्यास्त06:08 PM
नक्षत्रचित्रा
सूर्य राशिमकर
चन्द्र राशिकन्‍या 01:01 PM तक फिर तुला
करणतैतिल
योगशूल
आज के शुभ - अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 से 12:40 PM तकराहुकाल प्रात:काल 09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31 PM से 03:26 PM तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06 PM तक
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited