Aaj Ka Panchang, 12 November 2023: पंचांग से जानिए दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 12 November 2023 in Hindi Today: पंचांग अनुसार आज दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वहीं दिवाली चौघड़िया अमृत मुहूर्त 10:44 AM से 12:05 PM तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang 12 November 2023

Aaj Ka Panchang 12 November 2023 in Hindi Today: पंचांग अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी। इस तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाए जाने का विधान है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:39 से 07:35 तक रहेगा। वहीं कुछ लोग दिवाली की रात को मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं (Diwali Laxmi Puja Muhurat 2023)। तो बता दें इस साल दिवाली पूजन का निशिता काल मुहूर्त रात 11:39 से 12:32 तक रहेगा (Diwali Kali Puja Muhurat 2023)। आज दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6 बजे से सवा 7 बजे तक चलेगी (Diwali Muhurat Trading 2023)। अब देखिए आज का पूरा पंचांग।

Today Trading Muhurat 2023 (दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम)

मुहूर्त ट्रेडिंग 12 नवंबर को शाम 6 बजे से सवा 7 बजे तक चलेगी। इसमें 6 से 6:15 बजे तक प्री-ओपनिंग होगी। इसके बाद 6.15 से 7.15 तक आम लोग ट्रेडिंग करेंगे। वहीं ट्रेड में मोडिफिकेशन शाम 7.25 बजे पर कर सकेंगे। बाजार बंद शाम को शाम 7:30 से लेकर 7:38 तक और मार्केट शाम को 7:40 पर बंद होगा।
End Of Feed