Aaj Ka Panchang 19 June 2024: जानिए निर्जला एकादशी पारण समय और प्रदोष काल समय समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसके अलावा शिव भक्त आज बुध प्रदोष व्रत रखेंगे। यहां आप जानेंगे निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय क्या रहेगा और प्रदोष व्रत पूजा किस समय होगी।

pradosh kaal time

Aaj Ka Panchang 19 June 2024

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। सनातन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में होती है। पंचांग अनुसार आज प्रदोष व्रत का समय शाम 07:22 से रात 09:22 तक रहेगा (Pradosh Kaal Time)। इसके अलावा आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण भी है (Nirjala Ekadashi Vrat Paran Time 2024)। तो वहीं आज तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग। जानिए आज का पूरा पंचांग।

निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय 2024 (Nirjala Ekadashi Vrat Paran Time 2024)

आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक किया जा सकेगा। ज्योतिष अनुसार एकादशी व्रत का पारण शुभ समय में ही करना चाहिए।

आज का प्रदोष काल समय (Today Pradosh Kaal Time)

आज प्रदोष व्रत पूजा समय शाम 7 बजकर 22 मिनट से रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा से उनकी असीम कृपा प्राप्त होगी।

19 जून 2024 का पंचांग (19 June 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वादशी 07:30am तक फिर त्रयोदशी
व्रत-प्रदोष व्रत
दिन-बुधवार
सूर्योदय-05:23am
सूर्यास्त-07:19 pm
नक्षत्र- विशाखा 05:25pm तक फिर अनुराधा
चन्द्र राशि- तुला 11:07 am तक फिर वृश्चिक
स्वामी- तुला-शुक्र
वृश्चिक-मङ्गल
सूर्य राशि- मिथुन
स्वामी -बुध
करण- बालव 07:25am तक फिर कौलव
योग- सिद्ध 09:14pm तक फिर साध्य

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:57am से 12:43 pm
विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:08 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:11am से 05:07am तक
अमृत काल-06:08am से 07:57am तक
निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:50pm से 07;52pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल -दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
आज क्या करें-भगवान शिव को समर्पित प्रदोष का व्रत रहें। माता दुर्गा जी की उपासना भी करें। मन्दिर में शिवलिंग का दर्शन करें। आज चावल सहित सप्त अन्न दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा।शिवलिंग को बेल पत्र व गंगा जल अर्पित करें। भगवान शिव के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज जल दान का भी बहुत महत्व है। शिवपुराण का पाठ करें। मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को केला व पालक खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। मंदिर में घण्टा व पुष्प चढ़ाएं। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व से 45 मिनट बाद तक शिव मन्दिर अवश्य जाएं व दीपक जलाएं।
आज क्या न करें- -असत्य वाचन मत करें।

आज के शुभ योग

-सर्वार्थ सिद्धि योग 05:23 PM से 05:24 AM, जून 20
-अमृत सिद्धि योग 05:23 PMम से 05:24 AM, जून 20
-रवि योग 05:23 PM से 05:24 AM, जून 20
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited