Aaj Ka Panchang, 26 December 2022: भगवान शंकर की भक्ति का आज है दिन, जान लें आज का सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 26 December 2022 in Hindi Today: आज सोमवार है, जो भगवान शिव जी के पावन व्रत का दिन है। आज व्रत के साथ शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ और हवन करने का बहुत महत्व है। इसके अलावा आज भगवान विष्णु जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 26 December 2022

Aaj Ka Panchang 26 December 2022 in Hindi Today: 26 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।आज चतुर्थी का व्रत व सोमवार है।भगवान विष्णु व शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक26 दिसम्बर 2022
दिवससोमवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिचतुर्थी
सूर्योदय07:13am
सूर्यास्त05:30 pm
नक्षत्रश्रवण
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिमकर
करणवणिज
योगहर्षण
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:53am से 12:45 pm तक।राहुकालप्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited