Today Pradosh Kaal Time 2024: पंचांग से जानिए आज का प्रदोष काल समय, राहुकाल और अन्य मुहूर्त

Today Pradosh Kaal Time Today 2024: पंचांग अनुसार आज प्रदोष काल समय शाम 07 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस समय पर भगवान शिव की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है।

3 July 2024 Panchang

3 July 2024 Panchang In Hindi

3 July 2024 Panchang, Yogini Ekadashi Parana Time 2024: पंचांग अनुसार आज बुध प्रदोष व्रत है। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से भक्तों की समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। आज प्रदोष काल शाम 07:23 से रात 09:24 बजे तक रहेगा। मान्यताओं अनुसार इस मुहूर्त में शिव की उपासना करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। अब जानिए आज का पूरा पंचांग शुभ मुहूर्तों के साथ।

आज का प्रदोष काल समय (Today Pradosh Kaal Time 2024)

प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। 3 जुलाई को प्रदोष काल शाम 07:23 से रात 09:24 तक रहेगा। ये समय भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

योगिनी एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Yogini Ekadashi Parana Time 2024)

योगिनी एकादशी पारण समय यानी व्रत खोलने का समय आज सुबह 05:28 से सुबह 07:10 बजे तक रहेगा। तो वहीं पारण तिथि के दिन द्वादशी 07:10 AM पर समाप्त हो जाएगी।

आज का पंचांग (3 July 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-आषाढ़ ,कृष्ण पक्ष
तिथि-- द्वादशी 07:11am तक फिर त्रयोदशी
व्रत- प्रदोष
दिवस-बुधवार
सूर्योदय-05:21am
सूर्यास्त-07:26pm
नक्षत्र-रोहिणी
चन्द्र राशि- वृष
सूर्य राशि- मिथुन
करण-तैतिल 07:44am तक तत्पश्चात गरज
योग- शूल 09:03am तक फिर गण्ड

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:55am से 12:44 pm
विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त-06:34 pm से 07:06 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:09am तक
अमृत काल-06:09am से 07:57am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:43 तक रात
संध्या पूजन-06:50 pm से 07:41pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल -दोपहर 12 बजे से 01:30बजे तक
क्या करें- प्रदोष का पावन व्रत रहें। मन्दिर में भगवान शिव जी की पूजा करें। उनको गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें व उनकी उपासना करें। भगवान शिव कल्याणकारी हैं। व्रत बहुत ही फलदायी है। संतान प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम है। चावल व शक्कर के दान का आज बहुत महत्व है। उपवास निराजल ,फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा। मन्दिर में प्रसाद अर्पित करें। भगवान शिव के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।धार्मिक सतसंग करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़,आम , बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। गर्मी में जल व मिठाई दान का भी बहुत महत्व है।शिवपुराण का पाठ करें। मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को पालक व गुड़ खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें। अन्न का दान करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए सप्तअन्न सहित पीले फलों का दान करें। सतसंग करें। प्रवचन सुनें। श्री राम कथा के श्रवण से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। भगवान भोलेनाथ जी के मन्दिर में प्रदोष काल में अवश्य जाकर पूजा पाठ करें।
क्या न करें- किसी का दिल मत दुखाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited