Aaj Ka Panchang 30 September 2024: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत के पारण का समय, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

Aaj Ka Panchang 30 September 2024: आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम के 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। पंचांग से जानिए कब किया जाएगा प्रदोष व्रत का पारण। यहां जानें पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 30 September 2024 (आज का पंचांग 30 सितंबर 2024): आज के दिन त्रयोदशी शाम के 7 बजे तक रहेगा। उसके बाद चतुर्दशी व्रत रहेगा। आज के दिन पितृ पक्ष की त्रयोदशी श्राद्ध किया जाएगा। सोमवार के दिन सूर्योदय सुबह 06:13 पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम के 6 बजकर 10 मिनट तक होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए जानिए आज पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 30 September 2024 (आज का पंचांग 30 सितंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-आश्विन ,कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी 07:07 pm तक फिर चतुर्दशी, व्रत- पितृ पक्ष श्राद्ध त्रयोदशी ,त्रयोदशी व्रत,मासिक शिवरात्रि व्रत
दिवस-सोमवार
सूर्योदय-06:13am
सूर्यास्त-06:09pm
नक्षत्र-मघा 06:21am तक फिर पूर्वाफाल्गुनी
चन्द्र राशि -सिंह,- स्वामी ग्रह-सूर्य
सूर्य राशि- कन्या राशि,स्वामी ग्रह -बुध
करण= वणिज 07:08pm तक फिर विष्टि
योग: - शुभ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54 am से 12:37 pm तक
2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:23 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:25 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:05am तक
5अमृत काल-06:08am से 07;42am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45 से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:26 pm से 07:05pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा । इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
क्या करें-आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पितृ पक्ष चल रहा है। आज तेरस श्राद्ध दिवस है। अपने पितरों का श्राद्ध अवश्य करें। आज मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत रख सकते हैं। भगवान शिव जी की उपासना करें। शंकर जी कल्याणकारी ,पालनकर्ता, संकटहर्ता हैं। उनकी भक्ति मुक्तिदायनी हैं। वह संकटों का नाश करते हैं। भोले नाथ जी की उपासना से सभी ग्रह प्रसन्न रहते हैं। आज रुद्राभिषेक करें। गंगा जल से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करने से पापों से मुक्ति मिलती है। सायंकाल प्रदोष काल मतलब सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व से 45 मिनट बाद तक शिव मंदिर पहुचकर उनकी उपासना करें। व्रत रहें। पार्थिव पूजन का बहुत महत्व है। रुद्राष्टकमका पाठ करें। भगवान के नाम का संकीर्तन करें। पितृ पक्ष में नियमित पितरों का श्राद्ध करें । गाय को रोटी,गुड़ व भोजन दें।कौवे को नित्य भोजन दें। श्राद्ध पक्ष में नियमित तर्पण करें व तिथि के दिन श्राद्ध अवश्य करें। पिता ,माता ,गुरु व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मासिक शिवरात्रि के दिन घर पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर भगवान का गंगा जल से रुद्राभिषेक करने से अखंड पुण्य की प्राप्ति होती है।
क्या न करें-पितरों का श्राद्ध करना मत भूलें।विहंग,काग,चींटी को भोजन देना विस्मृत न हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited