Aaj Ka Panchang, 6 September 2024 In Hindi: पंचांग से जानिए हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त, चौरचन पूजा का समय और चांद निकलने का टाइम

Aaj Ka Panchang, 6 September 2024 In Hindi (आज का पंचांग): पंचांग अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इस तिथि पर हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इसके अलावा आज चौरचन पूजा का त्योहार भी रहेगा। यहां आप जानेंगे तीज पूजा का शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय समेत पूजा पंचांग।

6 sep 2024 panchang

6 September 2024 Panchang In Hindi

Aaj Ka Panchang, 6 September 2024 In Hindi (आज का पंचांग): पंचांग अनुसार कल हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। जिसे कई जगह गौरी हब्बा के नाम से भी मनाया जाता है। इसके अलावा मिथिला में कल चौरचन पूजा (Chaurchan Puja 2024) का पर्व भी मनाया जाएगा। तो वहीं वराह जयन्ती (Varaha Jayanti 2024) भी मनाई जाएगी। 6 सितंबर को चंद्रमा शाम 6 बजे से ही दिखने लगेगा क्योंकि इसका उदय सुबह ही हो जाएगा। चलिए पंचांग से जानते हैं हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Puja Ka Shubh Muhurat 2024), चौरचन पूजा समय और दिन भर के अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त।

हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त 2024 (Hartalika Teej Puja Muhurat 2024)

हरतालिका तीज पूजा प्रातःकाल मुहूर्त- 06:02 AM से 08:33 AM
हरतालिका तीज पूजा संध्याकाल मुहूर्त- 06:20 PM से 07:20 PM
तृतीया तिथि प्रारम्भ- 05 सितम्बर 2024 को 12:21 PM बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 06 सितम्बर 2024 को 03:01 PM बजे

6 सितंबर 2024 चांद निकलने का समय (6 September 2024 Moonrise Time)

इस दिन चांद का उदय सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर हो जाएगा। शाम होते-होते ही चांद दिखने लगेगा। वहीं चंद्रमा का अस्त रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।

गौरी हब्बा पूजा मुहूर्त 2024 (Gauri Habba Puja Muhurat 2024)

गौरी हब्बा पूजा मूहूर्त - 06:02 AM से 08:33 AM
तदिगे तिथि प्रारम्भ - 05 सितम्बर 2024 को 12:21 PM बजे
तदिगे तिथि समाप्त - 06 सितम्बर 2024 को 03:01 PM बजे

वराह जयन्ती मुहूर्त 2024 (Varaha Jayanti Muhurat 2024)

वराह जयन्ती मुहूर्त - 01:35 PM से 04:06 PM

6 सितंबर 2024 पंचांग (6 September 2024 Panchang In Hindi)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया ,
व्रत- तीज व्रत
दिवस-शुक्रवार
सूर्योदय-05:42am
सूर्यास्त-06:33pm
नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि -- कन्या राशि
सूर्य राशि-सिंह
करण- बव
योग- शुभ

6 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त (6 September 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:51am से 12:30 pm
विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:22 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:20 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:04am तक
अमृत काल-06:08am से 07:52am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:40तक रात
संध्या पूजन-06:20 pm से 07:06pm तक
दिशा शूल --पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- आज तीज का महान व्रत है। भगवान शिव जी के साथ माता पार्वती जी की उपासना का महान दिवस है। सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। अन्न व वस्त्र का दान करें। महिलाएं निराजल व्रत रखती हैं। व्रत न हों तो भी आज आपका भोजन फलाहारी हो। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। आज शिव पुराण के पाठ का बहुत महत्व है। किसी की निंदा मत करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited