Aaj Ka Panchang, 21 November 2022: आज शुभ कार्यों के लिए कौन से मुहूर्त रहेंगे, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 November 2022 in Hindi Today: पञ्चाङ्ग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक राहुकाल चलेगा, जिसमें कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करने की मनाही होती है। इसके बाद आप अभिजीत मुहूर्त के समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। साथ ही विजय और गोधुली मुहूर्त भी शुभ कार्य के लिए बेहतर माना जाता है।

Aaj Ka Panchang, 21 November 2022: आज शुभ कार्यों के लिए कौन से मुहूर्त रहेंगे, जानें पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang 21 November 2022 in Hindi Today: 21 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।आज सोमवार है।भगवान शिव जी को समर्पित पावन व्रत है। आज कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।चित्रा नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
06:49am
दिनांक21 नवम्बर 2022
दिवससोमवार
माहमार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष
तिथिद्वादशी
सूर्योदय
सूर्यास्त05:25pmनक्षत्रचित्रासूर्य राशिवृश्चिकचन्द्र राशिकन्या 12:30pm तक फिर तुलाकरणतैतिलयोगआयुष्मान
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
शुभ मुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीतमुहूर्त11:53am से 12:45 pm तकराहुकालप्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited