Aaj Ka rashifal 01 June 2023: आज इन राशियों को मिल सकती है नौकरी में तरक्की, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Horoscope Today 01 June 2023 (आज का राशिफल 01 जून 2023): मेष, मकर व कर्क राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा। हालांकि धनु और कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल समय रह सकता है। राशि अनुसार यहां देखें कैसे होगा आपका दिन, क्या करना रहेगा शुभ और किन चीज़ों से बचाव है जरूरी।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today, 01 June 2023

Horoscope Today 01 June 2023, 01 जून 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

1. मेष- आज चन्द्रमा का सप्तम गोचर वैवाहिक जीवन के लिए सुखद है। शुक्र व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।
2. वृष- आज का दिन मङ्गलमय है।व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।
3. मिथुन- चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व आईटी नौकरी में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर व्यवसाय में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तुला यानी चतुर्थ गोचर व्यावसायिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
5. सिंह-आज चन्द्रमा का तृतीय गोचर घर परिवार के लिए मंगलमय है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व गेंहू का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
6. कन्या--चन्द्रमा इसी राशि द्वितीय भाव में सुखद है।आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
7. तुला- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर नौकरी व व्यवसाय के लिए शुभ है। शनि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं।नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।मेष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
8. वृश्चिक- आज चतुर्थ शनि पॉलिटिक्स में उन्नयन देगा। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व मङ्गल गोचर अनुकूल है।
9. धनु- सूर्य खष्ठम हैं। मङ्गल शुभ प्रभाव में हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10. मकर-चतुर्थ गुरु व्यवसाय में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है।राजनीति को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।तिल व गुड़ का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर नौकरी सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता का आशीर्वाद लें।
12. मीन- आज चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए कष्टप्रद है। इस राशि से तृतीय सूर्य व द्वितीय गुरु व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें।लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited