Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: कन्या, कुंभ, मीन समेत आज किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि महाराज, यहां देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: ज्योतिष अनुसार शनिवार का दिन कन्या, कुंभ, मीन जैसी राशियों के लिए शुभ होने की संभावना है। शनिवार के दिन शनि देव की कृपा विशेष राशि जातकों को प्राप्त होगी, ज्योतिष अनुसार यहां देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन और किन राशि के लोगों को क्या करने की जरूरत होगी।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today, 10 June 2023

Aaj Ka Rashifal 10 June 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में शतभिषा नक्षत्र के तृतीय चरण में है। सूर्य -बुध इस समय वृष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal 10 June 2023 In Hindi

1. मेष- आज सूर्य-बुध बैंकिंग व आईटी नौकरी में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।
2. वृष- आज का दिन संघर्षमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। रुके धन का आगमन हो सकता है। गुरु गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।
3. मिथुन- चन्द्रमा व गुरु टीचिंग व बैंकिंग नौकरीमें सफलता दे सकता है। सूर्य-बुध का द्वादश गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यावसायिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। असत्य वाणी से बचें। घर में शमी का पेड़ लगाएं।
5. सिंह-आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
6. कन्या--धार्मिक यात्रा से प्रसन्नता होगी। नौकरीमें चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। व्यवसाय को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
7. तुला- चन्द्रमा का कुम्भ व बुध का वृष गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। मित्रों का सहयोग रहेगा।
8. वृश्चिक- आज मङ्गल बिजनेस में उन्नयन देगा। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग अनुकूल है।
9. धनु- पंचम गुरु शिक्षा के लिए मङ्गलमय हैं। तृतीय चन्द्रमा अनुकूल रहना परिवार के लिए शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10. मकर-शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी नौकरी में प्रगति देंगे। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग व गुड़ का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन नौकरी में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
12. मीन- आज द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ हैं। इस राशि से तृतीय सूर्य व गुरु व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited