Aaj Ka Rashifal, 12 June 2023: सोमवार का दिन मिथुन, तुला समेत इन राशियों के लिए तनावपूर्ण, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 June 2023 In Hindi, Today Horoscope (आज का राशिफल): मिथुन और तुला राशि के जातक आज सतर्क रहें आपको करियर में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां।

aaj ka rashifal 12 june 2023

Aaj Ka Rashifal 12 June 2023: आज का राशिफल मेष से मीन तक

Aaj Ka Rashifal 12 June 2023 In Hindi: आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि (Meen Rashi) में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि (Makar Rashi) के लोग नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष राशि (Vrish Rashi) के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। इसके अलावा मिथुन और तुला जातकों को करियर में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपके लिए सोमवार का दिन काफी भारी साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें लाभ प्राप्त होने के भी आसार रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

12 June 2023 Ka Rashifal In Hindi, Today Horoscope

12 June 2023 Mesh Rashifal (मेष राशिफल, 11 जून 2023)

आज बुध तथा शुक्र फाइनेंस व आईटी जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। शुक्र व शनि बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

12 June 2023 Vrishabha Rashifal (वृषभ राशिफल, 12 जून 2023)

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

12 June 2023 Mithun Rashifal (मिथुन राशिफल, 12 जून 2023)

शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए बहुत शुभ हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 June 2023 Kark Rashifal (कर्क राशिफल, 12 जून 2023)

शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए बेहतर है। गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।

12 June 2023 Singh Rashifal (सिंह राशिफल, 12 जून 2023)

इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व मङ्गल जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

12 June 2023 Kanya Rashifal (कन्या राशिफल, 12 जून 2023)

बुध व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा भी मीन का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12 June 2023 Tula Rashifal (तुला राशिफल, 12 जून 2023)

चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। तुलसी का वृक्ष लगाएं।

12 June 2023 Vrischika Rashifal (वृश्चिक राशिफल, 12 जून 2023)

राशि स्वामी मंगल व गुरु रियल स्टेट व आईटी व्यवसाय में प्रगति देंगे। गुरु स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

12 June 2023 Dhanu Rashifal (धनु राशिफल, 12 जून 2023)

आज चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मेष का गुरु शुभ फल दायक हैं।

12 June 2023 Makar Rashifal (मकर राशिफल, 12 जून 2023)

चन्द्रमा तृतीय परिवार के लिए मंगलमय है शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

12 June 2023 Kumbh Rashifal (कुंभ राशिफल, 12 जून 2023)

सूर्य वृष, गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

12 June 2023 Meen Rashifal (मीन राशिफल, 12 जून 2023)

चन्द्रमा इस राशि में व गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। छात्रों के करियर में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited