राशिफल 13 अक्टूबर 2023: मिथुन और कन्या राशि वालों पर होगी पैसों की बौछार, जानें आज का राशिफल, शुभ रंग, लकी कलर और खास उपाय

Horoscope Today 13 October 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक इसके बाद हस्त लग जाएगा। वहीं सूर्य और चंद्रमा दोनों कन्या राशि में रहेंगे। आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

horoscope today

Aaj Ka Rashifal 13 October 2023

Horoscope Today 13 October 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 13 अक्टूबर के राशिफल अनुसार शुक्रवार का दिन बुध ग्रह की प्रिय राशियों कन्या और मिथुन वालों के लिए लकी साबित होगा। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आज चंद्र देव और सूर्य देव इन दोनों ही राशियों पर मेहरबान रहेंगे। इसके अलावा मकर राशि वालों की नौकरी में जो परेशानी चल रही थी वो दूर होगी। अब जानिए मेष से लेकर मीन तक की सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

मेष राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

छात्रों के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।

आज का उपाय- शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

आज शुभ रंग- पीला व लाल।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

वृषभ राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

आज बिजनेस में नवीन अनुबंध की सम्भावना है। जॉब में वर्क लोड के तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय- हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।

शुभ रंग- सफेद व नीला।

शुभ अंक- 04 व 06

मिथुन राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

आज का अवसर व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक-05 व 08

कर्क राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद प्रमोशन नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय-शिव मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व पीला।

शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। किसी सिंह व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय-अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। विष्णु उपासना करते रहें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

कन्या राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

आपके लिए आज का दिवस पारिवारिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका आत्मबल बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय-शिवलिंग को जल व दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 07 व 08

तुला राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

व्यवसाय में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय- माता दुर्गा जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 05 व 06

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

स्टूडेंट्स करियर को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 06 व 08

धनु राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

छात्र करियर को लेकर बहुत ही सीरियस व अध्ययन में संलग्न रहेंगे। जॉब को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय- घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 03 व 09

मकर राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 03 व 08

कुंभ राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 02

मीन राशि: आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी कलर और उपाय

जॉब में आपकी पोजिशन अब सही दिशा में पहुंचेगी। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय- बड़े भाई का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें।बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।

आज का शुभ रंग- पीला व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited