Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: परिवर्तिनी एकादशी के दिन इन चार राशि वालों की पलटेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: परिवर्तिनी एकादशी के दिन मेष राशि वालों बिजनेस में मिलेगा लाभ। वहीं मिथुन राशि स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल (Horoscope Today)।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। शनिवार के दिन तुला राशि वालों को गुरु व चन्द्रमा जॉब को लेकर सफल करेगा। कुंभ राशि वालों को पारिवारिक विवाद से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष का दैनिक राशिफल
दशम चन्द्रमा,राशि स्वामी मंगल तृतीय व द्वितीय गुरु बिजनेस में आपको मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। बेहतर करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 09
वृष का दैनिक राशिफल
भाग्य स्थान का चन्द्रमा जॉब के लिए शुभ है। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। वर्क लोड से बचें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन का दैनिक राशिफल
चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहा है,स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। जॉब प्रोग्रेस के लिए बेहतर समय है। आईटी व बैंकिग जॉब चेंज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्थान परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दान का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क का दैनिक राशिफल
चन्द्रमा सप्तम बिजनेस के लिए शुभ है। गुरु एकादश जॉब प्रोमोशन के लिए शुभ हैं। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी करियर में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर बेल पत्र,गंगा जल ,चावल व तिल अर्पित करें।
शभ रंग -नारंगी व लाल।शुभ अंक -04 व 08
सिंह का दैनिक राशिफल
मङ्गल एकादश ,सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। वृष का गुरु व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -पीला व
व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
कन्या का दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम सन्तान की उन्नति के लिए मङ्गलमय है। गुरु भाग्यभाव में हैं। गुरु व चन्द्रमा जॉब को लेकर सफल करेगा। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
तुला का दैनिक राशिफल
चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में प्रोग्रेस देगा। परिवार में गृह निर्माण को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मिथ्या अहंकार का त्याग करना होगा। खान पान में स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। क्रोध से बचें।
शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक का दैनिक राशिफल
चतुर्थ शनि,सप्तम गुरु व तृतीय चन्द्रमा समृद्धि का कारक ग्रह है। वाहन क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा एकादश शुभ है। बिजनेस में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
शुभ अंक -06 व 08।शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु का दैनिक राशिफल
तृतीय शनि ,द्वितीय भाव का चन्द्रमा व खष्ठम गुरु शुभ है। जॉब व बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। शनि उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर का दैनिक राशिफल
चन्द्रमा दशम भाव में है।उच्चधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। न्यू बिजनेस डील से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को मधु गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -04व 08
कुम्भ का दैनिक राशिफल
गुरु चतुर्थ,चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव है। शनि इसी राशि में हैं। पारिवारिक विवाद से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ तथा गुड़ -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 07
मीन का दैनिक राशिफल
मङ्गल चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश गोचर करके बिजनेस लाभ देंगे। छात्रों के करियर के लिए समय शुभ है। बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद ।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited