Aaj Ka Rashifal 17 June 2023: मेष राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के नए मौके, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 17 June 2023: आज चन्द्रमा व बुध एक साथ वृष राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 17 June 2023
Aaj Ka Rashifal 17 June 2023, आज का राशिफल 17 जून 2023
मेष- आज चन्द्रमा का बुध के साथ द्वितीय गोचर जॉब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।
वृष- आज का दिन परिवार के लिए मंगलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
मिथुन- चन्द्रमा व बुध किसी नवीन व्यवसाय में सफलता दे सकते हैं। सूर्य का इस राशि में तथा-बुध का द्वादश गोचर जॉब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व बुध का वृष गोचर व्यावसायिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मंगल व शुक्र राजनीति में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
सिंह- आज चन्द्रमा व बुध का वृष गोचर जॉब के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से नवम भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व बुध आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
तुला- चन्द्रमा-बुध का इस राशि से अष्टम गोचर शुभ है। गुरु व शुक्र जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक- आज मंगल व गुरु व्यवसाय में उन्नयन देंगे। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। बुध का सप्तम गोचर दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल है।
धनु- चन्द्रमा- बुध के खष्ठम गोचर का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मकर- शनि व शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रगति देंगे। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि यानी द्वितीय गोचर में है। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग व गुड़ का दान करें।
कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर जॉब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। वाणी पर ध्यान दें।
मीन- आज चन्द्रमा व बुध एकसाथ शुक्र की राशि बुध में है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व मेष के गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। गुरू का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Aaj Ka Panchang 15 March 2025: चैत्र महीने का हुआ आरंभ, जान लें आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और खास उपाय

Surya Grahan Time 2025: क्या आज सूर्य ग्रहण है, जानिए कितने बजे से शुरू होगा ग्रहण

Chandra Grahan 2025 Today Timing: होली पर चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगा रहेगा, क्या सूतक काल भी लगेगा, जानिए पूरी डिटेल अंदर

Today Chandra Grahan Time 2025: आज लगेगा साल का पहला ग्रहण, जानिए क्या भारत में देगा दिखाई, नोट कर लें टाइम

Chandra Grahan 2025 Timings: आज ग्रहण कितने बजे से शुरू है, जान लें नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत सभी शहरों की ग्रहण लगने की टाइमिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited