19 July Ka Rashifal: आज मेष समेत इन राशियों की नौकरी में आ सकता है बड़ा संकट, न करें ये गलतियां, जान लें उपाय

Rashifal 19 July 2023: आज का राशिफल कई राशियों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। लेकिन मेष, तुला समेत कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें आज बेहद सतर्क रहना होगा, जानने के लिए देखिए आज का राशिफल।

aaj ka rashifal 19 july 2023

Aaj Ka Rashifal 19 July 2023 In Hindi

Aaj Ka Rashifal, 19 July 2023:आज सावन अधिक मास का दूसरा दिन है। सूर्य और चंद्र दोनों कर्क राशि में विराजमान हैं। शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में वक्री अवस्था में बैठे हैं। गुरु मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है। करियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर मेष, तुला और कुछ अन्य राशियों के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज की गई गलतियों से नौकरी से हाथ तक धोना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और अपने काम से काम रखें। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल हिंदी में (Today Rashifal In Hindi)

मेष राशि वाले रहें सावधान

आज मेष राशि वालों को सावधान रहना होगा। करियर में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। लाल व पीला रंग शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं। इन उपायों से बुरे प्रभाव से बच सकेंगे।

वृष राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा

आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। मंगल गोचर के कारण गृह निर्माण के नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

मिथुन राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की

सूर्य का द्वितीय व गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। नौकरी में प्रगति होगी। मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग नौकरी में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बढ़िया

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि में गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि वालों को नौकरी में परेशानी

नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बरतें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू व मसूर का दान करें। पिता व बड़े भाई का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ

चन्द्रमा का एकादश व अष्टम गुरु आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

तुला जातकों का भाग्य रहेगा कमजोर

तुला राशि वालों का आज भाग्य कमजोर दिख रहा है। ऐसे में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो बेहद सावधानी से करें। क्योंकि जरा सी भी गलती आपके करियर में बड़ा संकट ला सकती है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक राशि वाले कार्यक्षेत्र में रहें सावधान

आज नौकरी में संघर्ष है। लेकिन बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है। तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लेकिन अन्य राशि के लोग आपकी नौकरी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम बरतें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

धनु राशि वालों को मिलेगा धन

गुरु पंचम व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम रहकर स्वास्थ्य सुख के लिए अनुकूल हैं। सूर्य इसी राशि से अष्टम हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

मकर राशि वाले किसी बड़े कार्य को करेंगे

चन्द्रमा सप्तम तथा राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तिल व चावल का दान करें।

कुंभ राशि वालों के तनाव होंगे दूर

आज का दिन नौकरी में प्रोग्रेस का है। इस राशि के शनि व कर्क का सूर्य तथा चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान

आज व्यवसाय में द्वितीय सूर्य तथा द्वादश शनि मंगलमय रहेंगे। इस राशि से दूसरे गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited