Aaj Ka Rashifal, 8 December 2023: शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन मेष समेत 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन-धान्य की नहीं होगी कमी

Aaj Ka Rashifal 8 December 2023 in Hindi: मेष राशि वालों को आज करियर में सफलता मिलेगी। तो वृषभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जबकि मिथुन राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

aaj ka rashifal 8 dec 2023

Aaj Ka Rashifal, 8 December 2023 In Hindi

Horoscope Today 8 December 2023: आज शुक्रवार का दिन है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन कई लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। लेकिन आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। मुख्य रूप से आज मेष, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातक करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त करेंगे। इन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 8 December 2023 In Hindi

सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानने के लिए देखिए मेष से मीन तक का आज का राशिफल हिंदी में विस्तार से।

मेष राशिफल 8 दिसंबर 2023

आज का दिवस खुशियों भरा रहेगा। करियर के सफलता के मार्ग में बाधा समाप्त होगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
आज का उपाय- पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 01 व 03

वृषभ राशिफल 8 दिसंबर 2023

आज जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय- गाय को केला व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद व हरा।
शुभ अंक- 04 व 06

मिथुन राशिफल 8 दिसंबर 2023

आज का दिन छात्रों के करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 03 व 09

कर्क राशिफल 8 दिसंबर 2023

व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। नए व्यावसायिक अनुबंध भविष्य में बेहतर परिणाम ला सकते हैं। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशिफल 8 दिसंबर 2023

आप जॉब में पद परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व कम्बल का दान भी करें।
शुभ अंक- 03 व 09।
शुभ रंग- लाल व पीला

कन्या राशिफल 8 दिसंबर 2023

जॉब में परिवर्तन को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। छात्र करियर की योजनाओं को टालें मत। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। बिजनेस बेहतर होगा।
आज का उपाय- श्री कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा व आसमानी।
शुभ अंक- 05 व 06

तुला राशिफल 8 दिसंबर 2023

जॉब में परिवर्तन का प्रयास करेंगे। कुक नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। करियर के प्रति ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय- घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। ऊनी वस्त्रो का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 05 व 06

वृश्चिक राशिफल 8 दिसंबर 2023

धन का आगमन होगा। शुभ यात्रा करेंगे। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 05 व 09

धनु राशिफल 8 दिसंबर 2023

आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में अपने प्रभाव को बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।
आज का उपाय- दही व गंगा जल भगवान शिव को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कम्बल का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 01व03

मकर राशिफल 8 दिसंबर 2023

आर्थिक उन्नयन पहले से बेहतर रहेगा। छात्र मेहनत व अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य कम्बल व तिल के लड्डु का दान करें। प्रेम को विवाह में परिणीत करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करने से लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 09

कुंभ राशिफल 8 दिसंबर 2023

आप जॉब को लेकर खुश व व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय- शक्कर व चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ हितकर रहेगा।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 05 व 06

मीन राशिफल 8 दिसंबर 2023

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके ऑफिसर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। व्यवसाय सुख सुखद रहेगा।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य माता पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited