Ahoi Ashtami 2024 Samagri List: अहोई अष्टमी की पूजा कैसे करें, यहां देखें पूजन सामग्री लिस्ट
Ahoi Ashtami 2024 Puja Vidhi, Samagri List: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। जानिए इस साल अहोई अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा, इसकी पूजन सामग्री और पूजा विधि क्या रहेगी।



Ahoi Ashtami 2024 Puja Vidhi
Ahoi Ashtami 2024 Puja Vidhi, Samagri List: अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 24 अक्टूबर को रखा जा रहा है। ये व्रत माताएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। कहते हैं जो महिला इस व्रत को सच्चे मन से रखती है उसकी संतान के जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति में बाधाएं आ रही हों उनके लिए भी ये व्रत फलदायी माना जाता है। इस दिन महिलाएं तारों को देखर अपना व्रत खोलती हैं। चलिए आपको बताते हैं अहोई अष्टमी पूजा सामग्री और विधि।
अहोई अष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट (Ahoi Ashtami Puja Samagri List)
- अहोई माता का चित्र
- जल का कलश
- गंगाजल
- करवा
- धूपबत्ती
- दीपक
- गाय का घी
- शृंगार का सामान जैसे - काजल, बिंदी, चूड़ी, लाल चुनरी, साड़ी या सूट आदि
- फूल
- रोली
- कलावा
- अक्षत
- सूखा आटा (चौक के लिए)
- गाय का दूध
अहोई अष्टमी पूजन विधि (Ahoi Ashtami Puja Vidhi)
- अहोई अष्टमी वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अहोई माता के सामने खड़े होकर व्रत का संकल्प लें।
- फिर गेरु से दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाएं या आप अहोई माता का बाजार से बना बनाया चित्र भी ला सकते हैं।
- फिर शुभ मुहूर्त में विधि विधान अहोई माता की पूजा करें और व्रत कथा सुनें।
- इस दिन अहोई माता को दूध और उबले हुए चावल जरूर चढ़ाएं।
- फिर शाम में तारों को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लें। कुछ महिलाएं इस दिन चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।
- व्रत पारण के बाद अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त जरूर करें।
अहोई माता कौन हैं (Ahoi Mata Kaun Hai)
अहोई माता को संतान की रक्षा करने और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से संतान के जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। हर साल अहोई अष्टमी के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं।
अहोई अष्टमी के बारे में जरूरी जानकारी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और उपाय के बारे में यहां
बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के लिए है खतरनाक, हो जाएं सावधान!
Chandi Ka Paya: 29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड
Chaitra Month 2025: चैत्र महीने में भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Sheetala Ashtami 2025 Date: शीतला अष्टमी कब है 2025 में, नोट कर लें बसौड़ा पर्व की सही तारीख और मुहूर्त
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' से जुड़े पीएम मोदी; अपने पहले पोस्ट में शेयर की राष्ट्रपति ट्रंप के साथ की तस्वीर
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विकास पर की चर्चा
पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया 'महाकुंभ का पवित्र जल', अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने PM को भेंट की 'तुलसी माला'-Video
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, वाजपेयी की सरकार में रहे थे मंत्री
NEET PG 2025 Exam Date: आ गई नीट परीक्षा परीक्षा की तारीख, दो शिफ्ट में होगी परीक्षाएं, देखें शिड्यूल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited