Ahoi Ashtami Vrat Vidhi 2024: अहोई अष्टमी का व्रत कैसे करें, यहां जानिए इस व्रत की विधि और नियम
Ahoi Ashtami Vrat Vidhi 2024 (अहोई अष्टमी व्रत कैसे किया जाता है 2024): माताओं के लिए अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है क्योंकि ये व्रत उनकी संतान से जुड़ा होता है। चलिए आपको बताते हैं अहोई अष्टमी व्रत कैसे रखा जाता है। इसकी विधि क्या है।



Ahoi Ashtami Vrat Vidhi 2024
Ahoi Ashtami Vrat Vidhi 2024 (अहोई अष्टमी व्रत कैसे करें 2024): अहोई अष्टमी का व्रत माताएं संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। ये व्रत मां का उनकी संतान के प्रति समर्पण और प्रेम को दर्शाता है। इस दिन अहोई माता के साथ-साथ स्याही माता की भी पूजा की जाती है। ये पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम में तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। चलिए आपको बताते हैं अहोई अष्टमी व्रत की विधि क्या है।
अहोई अष्टमी की व्रत विधि (Ahoi Ashtami Vrat Vidhi In Hindi)
- अहोई अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद अहोई माता के सामने व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थल पर अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवार पर उनका चित्र और साथ में साही और उसके सात पुत्रों की तस्वीर जरूर बनाएं।
- अगर चित्र नहीं बना सकते तो बाजार से बनी बनाई अहोई माता की फोटो ले आएं।
- अहोई माता के सामने घी का दीपक जलाएं और एक कटोरी में चावल, मूली, सिंघाड़ा आदि चीजें पूजा में जरूर रखें।
- विधि विधान पूजा करने के बाद अष्टोई अष्टमी की व्रत कथा सुनें या सुनाएं।
- अहोई अष्टमी की सुबह पूजा करते समय एक लोटे में पानी और उसके ऊपर करवे में पानी रखते हैं।
- शाम के समय अहोई माता की विधि विधान पूजा करके कथा सुनी जाती है।
- लोटे के पानी से ही शाम को चावल के साथ तारों को अर्घ्य दिया जाता है।
- अहोई पूजा में चांदी की अहोई बनाई जाती है जिसे स्याहु (साही) कहते हैं।
- स्याहु की पूजा रोली, अक्षत, दूध और भात से किए जाने की परंपरा है।
अहोई अष्टमी की पूजा के नियम (Ahoi Ashtami Puja Ke Niyam)
अहोई अष्टमी की पूजा कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन प्रदोषकाल मे की जाती है। इस दिन महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करतीं और शाम में शुभ मुहूर्त में अहोई भगवती की पूजा करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत संतान की दीर्घायु और निरोगी काया के लिए रखा जाता है। इस दिन सभी माताएं सूर्योदय से पहले जागकर स्नान कर अहोई माता की पूजा करती हैं और इस दौरान व्रत का संकल्प भी लेती हैं। पूजा के लिए अहोई माता की आठ कोने वाली तस्वीर पूजा स्थल पर रखी जाती है। ध्यान रखें कि माता अहोई के साथ साही की भी तस्वीर जरूर होनी चाहिए। बता दें साही कांटेदार स्तनपाई जीव होता है। ये पूजा शाम को प्रारंभ होती है।
अहोई अष्टमी के बारे में जरूरी जानकारी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Dashama Ni Aarti Lyrics: आरती श्री दशा माता की, जय सत-चित्त आनंद दाता की...दशामा की आरती यहां पढ़ें
Dasha Mata Ki Katha: दशा माता का व्रत रखने वाली महिलाएं आज जरूर पढ़ें ये कथा
Gudi Padwa 2025 Date, Puja Vidhi: 29 या 30 मार्च, जानें गुड़ी पड़वा की तिथि, शुभ मुहुर्त और पूजा विधि
Dasha Mata Puja Muhurat 2025: दशा माता की पूजा कैसे करें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि और शुभ मुहूर्त
Dasha Mata Ke Geet: हो रही तेरी आरती मीनावाड़ा की दशा मां...यहां देखें दशा माता के सदाबहार गीत
जिस जस्टिस वर्मा के यहां मिला था कैश, उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त एक्शन, नहीं कर पाएंगे किसी मामले की सुनवाई
Blinkit vs Zepto: डीमार्ट को टक्कर! Zepto, Blinkit या Swiggy Instamart; बल्क ग्रोसरी में कौन देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?
Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर कैंसिल, दोबारा देनी होगी परीक्षा
Gold Rate: भारत में क्यों गिरे सोने के भाव? जानिए प्रमुख कारण
अस्पतालों में मरीज और सड़कों पर घर लौटते लोगों की भीड़...जब कोरोना ने बरपाया था कहर, पूरा देश हो गया था ठप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited