Aja Ekadashi 2024e: अजा एकादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व यहां जानें

Aja Ekadashi 2024 Puja Vidhi: अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

Aja Ekadashi 2024 Date
Aja Ekadashi 2024 Puja Vidhi: अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। अजा एकादशी भादव मास की पहली एकादशी होती है। ये व्रत भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। अजा एकादशी का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस बार अजा एकादशी व्रत 29 अगस्त को रखा जाएगा। यहां जानिए इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Aja Ekadashi 2024 Date (कब है अजा एकादशी 2024)

अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हर साल रखा जाता है। इस बार इस तिथि की शुरुआत 29 अगस्त को देर रात 1 बजकर 39 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि की समापन 30 अगस्त को देर रात 01 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार अजा एकादशी का व्रत इस बार 30 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

Aja Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (अजा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त)

अजा एकादशी के दिन इस बार कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शाम को 6 बजकर 18 मिनट का सिद्ध योग रहने वाला है। इसके साथ ही शाम 4 बजकर 39 मिनट से लेकर 30 अगस्त की सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इन शुभ योग में पूजा करना शुभ होगा।
End Of Feed