Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी से धन-धान्य में होती है वृद्धि
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। इस खास दिन पर किए गए हर कार्य सफल होते हैं। दान-पुण्य से लेकर सोना खरीदने तक के लिए ये तिथि बेहद अहम मानी जाती है।

आज किन चीजों की खरीदारी रहेगी शुभ
अक्षय तृतीया कब है? (When is Akshaya Tritiya 2023)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अक्षय तृतीया प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह पावन पर्व इस साल 22 अप्रैल 2023, शनिवार को पड़ रही है। आगे जानिए इसके मुहूर्त...
किन चीजों की खरीदारी बेहद शुभ? (Things To Purchase On Akshaya Tritiya 2023)
धातु खरीदना है शुभ: अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होते हैं। यानी इस पूरे दिन बिना किसी मुहूर्त निकले आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। ऐसे मौके पर धातु की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सोना, चांदी या उसके आभूषणों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा आप इस दिन माता लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति भी घर ला सकते हैं।
बर्तन या कौड़ी खरीदना भी फलदाई : इस दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदे जा सकते हैं। खासकर आज के दिन घड़ा खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा माता लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है। ऐसे में अक्षय तृतीया वाले दिन आप कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।
दक्षिणावर्ती शंख की खरीदारी है जरूरी: शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का छोटा भाई माना गया है। इसलिए सभी शंखों में दक्षिणावर्ती शंख माता लक्ष्मी को अतिप्रिय है। ऐसे में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन इस शंख को आप अपने घर ला सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: रात 10 बजे दिखेगा विकट संकष्टी चतुर्थी का चांद, इससे पहले जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरा रह जाएगा व्रत

Sankashti Chaturthi 2025: आज है विकट संकष्टी चतुर्थी, यहां से नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि

शिव की काशी पर जब मोहित हो गई थीं 64 योगिनियां, अब चौसट्टी देवी के रूप में होती है पूजा

कौन था महाभारत काल का वो राजा, जिसकी 100 गलतियां माफ करने का श्री कृष्ण ने दिया था वचन, रुक्मिणी से करना चाहता था शादी

मनुष्य का सबसे बड़ा धन क्या है...जया किशोरी की इन बातों में छिपी है जीवन की बड़ी सीख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited