Akshaya Tritiya Bhog: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, धन की देवी की बरसेगी कृपा
Akshaya Tritiya Bhog, Akshaya Tritiya par Kya Kare : अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा होती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त हर संभव प्रयास करते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाया जाता है। यहां देखें अक्षय तृतीया पर क्या करें और अक्षय तृतीया पर क्या भोग लगाएं।

Akshaya Tritiya Bhog: मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं
Akshaya Tritiya Puja and Bhog: हिंदू कैलेंडर में अक्षय तृतीया, सर्वश्रेष्ठ तिथियों में से एक मानी गई है। इस तिथि पर किसी भी तरह के शुभ कार्य पंचांग और मुहूर्त देखे बिना ही किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया का पावन पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। अक्षय तृतीया 2023 में 22 अप्रैल को है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया समस्त पापों का नाश करने वाली और अक्षय फल देने वाली शुभ तिथि है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसे में माता को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए पूजन में लक्ष्मी मां की पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाया जाता है।
Akshaya Tritiya Bhog
मां लक्ष्मी को लगाएं खीर का भोग
अक्षय तृतीया की पूजा के दौरान आप मां लक्ष्मी की पसंदीदा खीर का भोग जरूर लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
नारियल करें अर्पित
हिंदू धर्म के हर पूजा में नारियल का अहम रोल है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, मां लक्ष्मी को भी नारियल अतिप्रिय है। इसलिए अक्षय तृतीया पर धन की देवी की पूजा करने से पहले उन्हें जल से भरे लौटे के साथ ऊपर में नारियल रखकर जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
मखाना का लगाएं भोग
मखाना, पानी में उगने वाला फल है, इस वजह से मां लक्ष्मी को यह बहुत पसंद आता है। वहीं, पूजा के लिए भी यह शुद्ध और पवित्र माना गया है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर मखाने का भोग लगाने से मां अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं।
बताशे भी है माता को पसंद
सफेद रंग के चीनी के इस बताशे का चंद्रमा से संबंध है और चंद्रमा, लक्ष्मी माता के भाई माने जाते हैं। इसलिए माता को बताशे पसंद हैं।
पानी में उगने वाला सिंघाड़ा
धन की देवी मां लक्ष्मी को पानी से जुड़ी हर चीज बहुत ज्यादा प्रिय होती हैं। ऐसे में अगर अक्षय तृतीया पर सिंघाड़ा का भोग मां लक्ष्मी को लगाएंगे तो वो प्रसन्न होकर खूब आशीर्वाद देंगी। सिंघाड़े न मिलने पर आप इसके आटे से कोई मिष्ठान बनाकर भी उन्हें भोग लगा सकते हैं।
पान से देवी होंगी प्रसन्न
मां लक्ष्मी को पान भी खूब पसंद है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी को पान का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां की असीम कृपा बरसती है। वहीं, जीवन में सुख समृद्धि और धन का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

बुध और सूर्य का मिलन लाएगा खुशखबरी, बुधादित्य योग से इन राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा लाभ

अयोध्या में फिर गूंजेगा जय श्रीराम, राजा राम को मिलेगा दिव्य सिंहासन, 3 जून से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा पर्व

सप्ताह का आरंभ करें इन दिव्य मंत्रों के साथ, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

Aaj ka Panchang: सप्ताह के पहले दिन लगेगा कौन सा नक्षत्र, दिन में ये रहेगा अच्छा समय, तभी करें सभी शुभ काम

सूर्य की राशि में केतु का प्रवेश, तीन राशियों का चमकेगा भाग्य तो कुछ को होगा तगड़ा नुकसान!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited