Amavasya In June 2024 Date: जून में अमावस्या कब है, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
Amavasya In June 2024: जून में ज्येष्ठ अमावस्या पड़ेगी। जिसे वट अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन वट सावित्री पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है।

Amavasya In June 2024
Amavasya In June 2024 (जून में अमावस्या कब है): सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। जो हर महीने में पड़ती है। जून में ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2024 Date) पड़ेगी। जिसे वट अमावस्या भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। यहां जानिए जून में अमावस्या कब है।
12 साल बाद बनने जा रहा है गुरु आदित्य राजयोग इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत लगेगी लॉटरी
जून में अमावस्या कब है 2024 (Amavasya In June 2024)
जून में ज्येष्ठ अमावस्या पड़ेगी जो 5 जून की शाम 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार अमावस्या 5 जून को मनाई जाएगी।
ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें (Jyeshtha Amavasya Par Kya Kare)
- ज्येष्ठ अमावस्या का दिन दान, धर्म, पिंडदान करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी मनाया जाता है।
- इसके अलावा इस दिन नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
- इस दिन स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य भी जरूर देना चाहिए।
- इस दिन शनि देव को कड़वा तेल, काले तिल, काले कपड़े चढ़ाने चाहिए।
- वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन यम देवता की पूजा करनी चाहिए।
ज्येष्ठ अमावस्या व्रत लाभ (Jyeshtha Amavasya Vrat Ka Labh)
कहते हैं जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से ज्येष्ठ अमावस्या का व्रत रखता है उस पर भगवान की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा ऐसा व्यक्ति स्वस्थ शरीर और निरोगी काया भी प्राप्त करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

2 June 2025 Panchang: जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

Sawan Jal Date 2025: सावन में कब चढ़ेगा कावड़ जल, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

6 June 2025 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती, पंचांग से जानिए पूजा का सटीक समय क्या रहेगा

Weekly Rashifal (2 To 8 June 2025): मेष, मिथुन, सिंह समेत इन राशियों के लिए शानदार रहेगा जून का पहला सप्ताह, जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा

Prunima June 2025 Date and Time: जून में कब पड़ रही है पूर्णिमा, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited