Anant Chaturdashi 2023 Date: कब है अनंत चतुर्दशी, नोट कर लें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Anant Chaturdashi 2023 Date: इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर, 2023 को है। गणेश उत्सव इसी दिन समाप्त होता है। इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है। आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर विष्णु पूजा का शुभ समय और गणेश विसर्जन का शुभ समय क्या है। यहां देखें सारी जानकारी।

Anant Chaturdashi 2023 Date

Anant Chaturdashi 2023 Date

Anant Chaturdashi 2023 Kab Hai: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस त्योहार को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी इसी दिन होता है। इस दिन गणेश जी का विसर्जन सही समय पर होता है। गणपति बप्पा के भक्त उन्हें इस कामना के साथ विदा करते हैं कि बप्पा अगले साल फिर उनके घर आएंगे और उनके जीवन में सुख-शांति लाएंगे। यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन विष्णु पूजा और गणेश विसर्जन का शुभ समय क्या है।

अनंत चतुर्दशी 2023 गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त ( Ganesh Visarjan 2023 Shubh Muhurat)

28 सितंबर 2023
सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर के 3 बजकर 10 मिनट पर
शाम में 4 बजकर 41 मिनट से रात के 9 बजकर 10 मिनट
प्रात: में 12 बजकर 12 मिनट पर 29 सितंबर

अनंत चतुर्दशी 2023 भगवान विष्णु पूजा का शुभ मुहूर्त ( Vishnu Puja Shubh Muhurat 2023)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 27 सितंबर 2023 को रात्रि 10:18 बजे से। यह तिथि अगले दिन, 28 सितंबर को शाम 6:49 बजे समाप्त होगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का सबसे अच्छा समय सुबह 6:12 बजे से शाम 6:49 बजे तक है।
अनंत चतुर्दशी महत्व ( Anant Chaturdashi Importance)
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा के लिए चौदह रूप धारण किए थे, इसलिए यह त्योहार विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। कलाई पर 14 गांठों वाला धागा भी बांधा जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited