Ank Rashifal April 2023 In Hindi: अप्रैल महीना इन चार तारीख में जन्मे लोगों के लिए शुभ, करियर में मिलेगी शानदार सफलता, हर सपना होगा पूरा

Ank Jyotish Rashifal April 2023, Numerology Horoscope in Hindi: अप्रैल का महीना कई जन्मांक वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। इन लोगों को करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी।

april numerology horoscope 2023

Numerology Horoscope April 2023: अप्रैल महीने का अंकज्योतिष राशिफल

Ank Jyotish Rashifal April 2023, Numerology Horoscope in Hindi: अप्रैल माह का सम्बंध अंक 04 से है। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 4,13 या 22 को हुआ है वो अंक 04 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे। इस अंक के जातक इस माह तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं।विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग,मीडिया,सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि ,शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है। अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2023 का स्वामी अंक 07 का स्वामी केतु है। 04 व 07 परम मित्र हैं। अप्रैल माह का अंकफल निम्नवत है-
स्वास्थ्य- जन्मांक 05 व 06 के लोगों को स्वास्थ्य सुख में राहु तथा केतु थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। जन्मांक 08 के लोग हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जन्मांक 09 के लोग हड्डी तथा बीपी की समस्या आ सकती है। शुगर तथा बीपी के मरीजों के लिए जन्मांक 03 के जातकों के लिए कष्टप्रद है।
नौकरी और व्यवसाय- एम बी ए व तकनीकी फील्ड के जन्मांक 07 व 09 के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। 04 व 06 अंक के लोग आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जन्मांक 03,06 ,08 व 09 के जातकों के लिए आई टी, मीडिया तथा मैनेजमेंट फील्ड के लिए 15 अप्रेल के बाद का समय बहुत अनुकूल है। सूर्य जन्मांक 01 के लिए पदोन्नति या नौकरी चेंज के अवसर बना सकते हैं। फिल्म तथा टीवी इंडस्ट्री से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करते रहें।April Horoscope 2023 In Hindi
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- जन्मांक 06 व 07 की लव लाइफ सफल रहेगी। जन्मांक 09 का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। 07 जन्मांक के लोगों को जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। प्रेम, विवाह का रूप लेगा, इसके लिए यह समय अनुकूल है। अंक 05 व 08 के लिए लव लाइफ का समय ठीक है।
आर्थिक स्थिति- यह माह जन्मांक 04, 06 व 08 के लिए बहुत ही धन व सम्पदा देगा। अंक 05 के लिए वाहन व मकान क्रय करने का संयोग है। जन्मांक 03 व 09 की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय- प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार को भैरो पूजा करें। उड़द व तिल का दान करते रहें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। प्रत्येक बुधवार गणेश भगवान को दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited