Mesh Rashifal, August 2023: करियर में होंगे बड़े बदलाव, आर्थिक मामलों में रहें सावधान, लव लाइफ में तनाव

Mesh Rashifal August 2023 (Aries Horoscope August 2023): मेष राशि वालों के लिए अगस्त महीना कैसा रहेगा? आपके परिवार, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में आपको क्या कुछ मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें अगस्त महीने का राशिफल।

aries horoscope 2023 august (1)

Aries August Horoscope 2023 In Hindi, Mesh August Rashifal Check Here

Mesh Rashifal August 2023 (Aries Horoscope August 2023): मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना मिला-जुला साबित होगा। इस महीने राहु और केतु अनुकूल भाव में मौजूद नहीं हैं। दूसरी तरफ लाभकारी ग्रह बृहस्पति राहु के साथ पहले भाव और बारहवें भाव में मौजूद है। जो आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। प्रेम के कारक शुक्र वक्री अवस्था में चौथे भाव में मौजूद रहेंगे। वहीं बुद्धि के कारक ग्रह बुध 24 अगस्त 2023 को वक्री होंगे। 18 अगस्त 2023 को मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल का छठे भाव में प्रवेश होगा। जानिए मेष वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त महीना।

मेष राशि अगस्त 2023: करियर राशिफल (Aries Career Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार मेष राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना मिला-जुला साबित होगा। शनि अपनी वक्री अवस्था में है, जिसके कारण जातकों को करियर में धीमी गति से प्रगति मिलेगी। इस महीने आपको करियर को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि सफलता मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि 15 अगस्त के बाद से करियर में कुछ तरक्की देखने को मिलेगी। जो जातक प्रशासनिक विभागों में हैं वो अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। जो लोग विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है।

मेष राशि अगस्त 2023: आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार मेष राशि के जातकों के आर्थिक लिहाज से ये महीना थोड़ा सा मुश्किल साबित होगा। बृहस्पति की मौजूदगी से आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। धन हानि भी हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें बड़े लाभ होने की फिलहाल कम संभावना है और आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस महीने बड़े लाभ कमाना मुश्किल हो सकता है।

मेष राशि अगस्त 2023: स्वास्थ्य राशिफल (Aries Health Horoscope August 2023)

अगस्त 2023 मासिक राशिफल के अनुसार सेहत के लिहाज से आपके लिए ये महीना मिला जुला साबित होगा। आपको हाइपरटेंशन और पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सावधान रहें। 15 तारीख को शनि वक्री अवस्था में जाएंगे, जिससे आपको स्वास्थ्य के लिहाज से काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

मेष राशि अगस्त 2023: प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Aries Love Horoscope August 2023)

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिहाज से ये महीना ज्यादा खास नहीं रहेगा। साथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए इस वक्त में ये फैसला ज्यादा फलदायी साबित नहीं होगा।
बारहवें भाव में राहु और बृहस्पति की मौजूदगी प्रेम जीवन की खुशियों में कमी ला सकती है।

मेष राशि अगस्त 2023: पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको परिवार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल वक्री अवस्था में दूसरे भाव में हैं जो आपकी पारिवारिक लाइफ के लिए ठीक नहीं है। परिवार में अनचाहे विवादों के कारण परिवार में तालमेल की कमी होगी।

मेष राशि अगस्त 2023 उपाय (Aries August 2023 Remedies)

किसी भी तरह के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रोजाना ॐ दुर्गाय नमः: का जाप करें। शनिवार को हवन-पूजन करें इससे राहू मजबूत होगा। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited