Astrology Tips: हर दिन होगा शुभ और संपन्न, बस सुबह उठते ही करें ये काम, दीवार पर लगाएं ऐसी तस्वीरें

Astro Tips For Morning: कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन भी वैसा ही बीतता है। इसलिए व्यक्ति को सुबह उठते ही ऐसे काम करने चाहिए, जिससे दिनभर पॉजिटिविटी बनी रहे और दिन खुशहाल बीते।

Morning Tips
इन कामों से दिन होगा खुशहाल 
मुख्य बातें
  • सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में उठना चाहिए
  • सुबह उठकर ईश्वर को करें याद दिन बीतेगा खुशहाल
  • सुबह उठकर करें गायत्री मंत्र का जाप

Astrology Tips For Morning: शास्त्रों में मनुष्य के दिमाग को ब्रह्मांड के समान माना गया है। शरीर का सारा रिमोट कंट्रोल दिमाग ही होता है। दिमाग स्वस्थ रखेंगे तो मन और शरीर स्वस्थ होगा। इसलिए सुबह बिस्तर छोड़ते ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अपने दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपने दिन को शुभ बनाने के लिए निरंतर ध्यान करना चाहिए। सुबह उठते के साथ ही ओंकार और गायत्री मंत्र ''ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् " का जाप करने से भी दिन शुभ बना रहता है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं ,जिसे अगर आप सुबह उठते ही करते हैं तो आपका दिन शुभ और खुशहाल होगा।  इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे बताएंगे जिसे करने से आपका दिन शुभ होगा और दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे।

सूर्योदय से पहले उठे 

शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की बात कही गई है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले जाग जाना चाहिए। सूर्योदय से एक-दो घंटे पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त का समय बताया गया है। ब्रह्म मुहूर्त के समय को देवताओं का समय कहा गया है। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में जागने से दिमाग में पॉजिटिव एनर्जी एक्टिव होता है जिससे हम दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।

Also Read: Bad Habits In Vastu: घर के मेन गेट पर बैठने सहित ये आदतें बन सकती है तंगी का कारण, हो जाएं सावधान

इन मंत्रों का करें जाप 
भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में अपने दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपने दिन को शुभ बनाने के लिए निरंतर ध्यान करना चाहिए। कई ग्रंथों में स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है कि निरंतर ध्यान करने से दिमाग चुस्त-दुरुस्त बना रहता है और दिनभर आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही ओंकार और गायत्री मंत्र ''ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् " का जाप करने से भी दिन शुभ बना रहता है।

Also Read: Devshayani Ekadashi 2022: देवशयनी एकादशी का दिन है खास, इन मंत्रों से भगवान विष्णु को सुलाएं व करें प्रसन्न

कमरे के दीवारों पर लगाएं ऐसी तस्वीरें 

कहा जाता है आप जिस माहौल में रहते हैं आप भी वैसे ही बन जाते हैं। ज्योतिष ग्रंथों में दिन को शुभ बनाए रखने के लिए कई टिप्स दिए गए हैं। अपने आसपास के माहौल को पॉजिटिव एनर्जी से भरने के लिए कमरे की दीवारों पर भगवान की फोटो या किसी महापुरुष की फोटो को लगाना चाहिए। जिससे सुबह नींद खुलते ही हमें उनके दर्शन हो सके और हमारा दिमाग पॉजिटिव एनर्जी क्रिएट करता रहे। 

घर को रखें साफ-सुथरा 

स्वच्छता में भगवान का वास होता है। सुबह उठते ही घर की साफ सफाई करें इससे आपके आसपास पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। ऐसी मान्यता है कि सुबह जिस घर में साफ-सफाई होता है वहां माता लक्ष्मी वास करती है। घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और आपका दिन मंगलमय बीतता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर