आषाढ़ का महीना कब से शुरू है 2024, जानिए इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

Ashad Month Start Date 2024 (आषाढ़ महीना कब से लगेगा 2024): आषाढ़ महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा होती है। चलिए जानते हैं आषाढ़ महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

Ashad Month Start Date 2024

Ashad Month Start Date 2024

Ashad Month Start Date 2024 (आषाढ़ महीना कब से लगेगा 2024): हिंदू पंचांग अनुसार आषाढ़ साल का चौथा महीना होता है जो सावन के पहले पड़ता है। इस महीने में वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा भी इस महीने में ही निकाली जाती है। आषाढ़ महीने की देवशयनी एकादशी से ही देवों का शयन काल शुरू हो जाता है जो चार महीनों तक रहता है। जिस दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन पूजा-पाठ, धर्म-कर्म के लिए ये महीना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। चलिए जानते हैं आषाढ़ महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

आषाढ़ महीना कब से लगेगा (Ashad Month Start Date 2024)

आषाढ़ महीना 23 जून से 21 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हो जाएगा। पंचांग अनुसार आषाढ़ महीने की प्रतिपदा तिथि 22 जून की सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर लग जाएगी लेकिन उदया तिथि की वजह से इस महीने की शुरुआत 23 जून से मानी जाएगी।

आषाढ़ महीने के व्रत-त्योहार (Ashad Month Festival 2024)

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी - 25 जून 2024
कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी - 28 जून 2024
योगिनी एकादशी - 2 जुलाई 2024
प्रदोष व्रत, योगिनी एकादशी व्रत पारण - 3 जुलाई 2024
मासिक शिवरात्रि- 4 जुलाई 2024
आषाढ़ अमावस्या- 5 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- 6 जुलाई 2024
जगन्नाथ रथयात्रा- 7 जुलाई 2024
विनायक चतुर्थी- 9 जुलाई 2024
कर्क संक्रांति - 16 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी- 17 जुलाई 2024
प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी - 18 जुलाई 2024
जयपार्वती व्रत प्रारंभ- 19 जुलाई 2024
कोकिला व्रत- 20 जुलाई 2024
गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा- 21 जुलाई 2024

आषाढ़ महीने में क्या करें (Ashad Month Me Kya kare)

रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और नियमित पूजा करें। इसके अलावा इन मंत्रों का जाप जरूर करें- ॐ नमः शिवाय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ रामदूताय नमः, क्रीं कृष्णाय नमः और ॐ रां रामाय नमः। इस महीने जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, कपड़े और छाते का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। ये महीना तीर्थयात्रा के लिए भी शुभ होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited