Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है 2024, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date: आषाढ़ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त आषाढ़ महीने की नवरात्रि में मां की सच्चे मन से भक्ति करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है और घटस्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा।

Gupt Navratri 2024

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date, Ghatasthapana Muhurat

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024): गुप्त नवरात्रि बाकी नवरात्रि की तुलना में काफी अलग होती है। इस नवरात्रि में गुप्त विद्या के लिए गुप्त तरीके से साधना की जाती है इसलिए ही इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन आधी रात में गुप्त तरीके से किया जाता है। इस नवरात्रि में भी पहले दिन घटस्थापना की जाती है और फिर नौ दिनों तक मां की विशेष पूजा-अर्चना होती है। यह नवरात्रि मुख्य रूप से भारत के उत्तरी राज्यों में मनाई जाती है। चलिए जानते हैं इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और घटस्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है (Ashadha Gupt Navratri Kab Se Shuru Hai 2024)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई, शनिवार के दिन शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 15 जुलाई को होगी। तो वहीं 16 जुलाई को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024 (Ashadha Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 6 जुलाई की सुबह 5 बजकर 29 मिनट से सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। तो वहीं घटस्थापना अभिजित मुहूर्त सुबह 11:58 से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि का प्रारम्भ 6 जुलाई 2024 को 04:26 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 7 जुलाई 2024 को 04:26 ए एम पर होगी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 डेट्स (Ashadha Gupt Navratri 2024 Dates)

तारीखनवरात्रि दिनतिथिमां की पूजा
6 जुलाई 2024, शनिवारनवरात्रि का पहला दिनप्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा
7 जुलाई 2024, रविवारनवरात्रि का दूसरा दिनद्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
8 जुलाई 2024, सोमवारनवरात्रि का तीसरा दिनतृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
9 जुलाई 2024, मंगलवारनवरात्रि का तीसरा दिनतृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
10 जुलाई 2024, बुधवारनवरात्रि का चौथा दिनचतुर्थीमां कुष्मांडा पूजा
11 जुलाई 2024, गुरुवारनवरात्रि का पांचवां दिनपंचमीमां स्कंदमाता पूजा
12 जुलाई 2024, शुक्रवारनवरात्रि का छठा दिनषष्ठीमां कात्यायनी पूजा
13 जुलाई 2024, शनिवारनवरात्रि का सातवां दिनसप्तमीमां कालरात्रि पूजा
14 जुलाई 2024, रविवारनवरात्रि का आठवां दिनअष्टमीमां महागौरी
15 जुलाई 2024, सोमवारनवरात्रि का नौवा दिननवमीमां सिद्धिदात्री
16 जुलाई 2024, मंगलवारनवरात्रि का दसवां दिनदशमीनवरात्रि पारणा

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व (Ashadha Gupt Navratri Ka Mahatva)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 दिव्य स्वरूप की पूजा की जाती है, जिन्हें दस महाविद्या के नाम से जाना जाता है। ये 10 महाविद्या हैं- मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला। मान्यताओं अनुसार मां दुर्गा के इन स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से भक्त की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजा विधि (Ashadha Gupt Navratri Puja Vidhi)

गुप्त नवरात्रि की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इसके बाद स्नान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर घर में किसी पवित्र स्थान पर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाती है। इसके लिए चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति रखें। फिर मिट्टी के पात्र में जौ के बीज बो दें।इसके बाद विधि विधान कलश स्थापित करें और आप चाहें तो अखंड ज्योति भी जला सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited