Astrology: यदि कुंडली में हो ये चार ग्रह, तो राजनीति करियर में मिलती है सफलता
Astrology: हर एक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मनुष्य को जी जान से मेहनत करनी होती हौ। परंतु कभी- कभी मेहनत को बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे ग्रह के बारे में बताए गए हैं। जिनसे राजनीति के करियर में सफलता मिलती है।



Astrology: जैसे-जैसे राजनीतिक दलों का प्रसार हुआ, लोगों का उनके प्रति आकर्षण बढ़ता गया। आजकल राजनीति वह क्षेत्र है जिसमें व्यक्ति को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, पैसा और ताकत हासिल होती है। कुछ लोग राजनीति में प्रवेश करते ही आगे बढ़ जाते हैं और सर्वोच्च पदों पर पहुंच जाते हैं और कई लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं, सिर के बाल सफेद हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वे वांछित पद तक नहीं पहुंच पाते। ग्रह भी राजनीति में सफलता या असफलता तय करते हैं। सूर्य, बृहस्पति, शनि, मंगल ऐसे ग्रह हैं जो सफलता दिलाते हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों से कैसे मिलती है सफलता।
सूर्य ग्रह की राजनीति से क्या है कनेक्शन
यदि कोई व्यक्ति सत्ता पक्ष में है लेकिन उसे जीवन भर विपक्ष बैठना पड़े तो यह कहा जा सकता है कि सूर्य ने उसे किसी भी तरह से समर्थन नहीं दिया है। राजनीति में मुख्य भूमिका ग्रहों के राजा सूर्य देव की होती है। मनुष्य को मान-सम्मान और प्रसिद्धि सूर्य से ही मिलती है। जब कुंडली में सूर्य अच्छा और मजबूत होता है, तो यह किसी व्यक्ति विशेष को उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करता है और सरकार का सम्मान अर्जित करता है।
गुरु ग्रह का राजनीति से संबंधराजनीति के लिए उत्तरदायी दूसरा ग्रह बृहस्पति है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति उच्च राशि का हो और दशम भाव से युक्त हो तो व्यक्ति एक अच्छा राजनीतिज्ञ बनता है।
मंगल ग्रह का सत्ता से संबंधमंगल नेतृत्वकर्ता है और साहस देता है। नेतृत्व और साहस सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों को बहुत सफलता दिलाते हैं। इस कारण मंगल का शुभ एवं बलवान होना आवश्यक है। जिनका मंगल ग्रह मजबूत होता है उनका राजनीतिक करियर में सफल रहता है।
शनि ग्रह और राजनीतिशनि कर्मों के आधार पर परिणाम निर्धारित करते हैं। यदि कुंडली में शनि कन्या राशि की स्थिति अच्छी हो जाए और चीजें सही दिशा में चलने लगे तो शनि व्यक्ति को भिखारी से राजा बना देता है। ये लोग समाज सेवा करके राजनीति में आते हैं, इन्हें सरकार और राजा से सम्मान मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Braj holi 2025 Schedule: जान लें मथुरा-वृंदावन और बरसाना की लठमार होली की तारीख
Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लग रहा है क्या, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
Ramadan 2025 Moon Sighting In India, Saudi Arabia: रमजान का चांद कब दिखेगा? जानिए सऊदी, भारत, पाकिस्तान और यूएई में किस दिन से शुरू होगा पवित्र महीना
Ramadan 2025 First Roza Date: 1 या फिर 2 मार्च? भारत में कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
Ramadan Eid 2025 Date: रमजान महीने की ईद कब मनाई जाएगी, नोट कर लें ईद-उल-फितर की सही तारीख
2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत, 7.8% की दर से वृद्धि की जरूरत: विश्व बैंक
Share Market Today: शेयर बाजार के लिए आखिरी कारोबारी दिन भी रहा लाल, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 400 से ज्यादा अंक फिसला
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सरकार सख्त, अमित शाह बोले- पहचान कर उन्हें करें निर्वासित
सरकार ने लॉन्च किया आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल, ऑथेंटिकेशन होगा आसान
प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, दिल्ली में बदले जाएंगे जगहों के नाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited