अतिचारी बृहस्पति से ये 4 राशियां हो जाएं सावधान, 2032 तक है खतरा!
Atichari Jupiter 2025: ज्योतिष विज्ञान अनुसार बृहस्पति जब किसी राशि में अतिचारी होते हैं तो ये अशांति लेकर आते हैं। इसके प्रभाव के कारण अक्सर गलत निर्णय लिए जाते हैं। जानिए देवगुरु बृहस्पति की ये चाल किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

Atichari Jupiter 2025
Atichari Jupiter 2025: ज्योतिष विज्ञान अनुसार पिछली शताब्दियों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बृहस्पति ने अतिचारी गति में गोचर किया है और इससे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी इतिहास की कई घटनाएं घटीं। इसलिए गुरु की ये चाल अच्छी नहीं मानी जाती है। बता दें अतिचारी बृहस्पति का अर्थ है जब गुरु ग्रह किसी राशि में अपनी सामान्य गति से ज्यादा तेजी से गोचर करता है। बृहस्पति की तेज चाल से गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार बृहस्पति देव 2025 से लेकर 2032 तक अतिचारी रहेंगे। जानिए गुरु की ये चाल किन राशियों की लाइफ डिस्टर्ब कर सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को अतिचारी गुरु की वजह से आकस्मिक घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बृहस्पति वित्तीय समस्याएं पैदा कर सकता है। सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। लेकिन साथ में आपको कुछ लाभ भी दे सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान कोई भी काम सतर्क रहकर करना होगा। इससे आपको नुकसान होने की कम संभावना रहेगी। (यह भी पढ़ें- प्रवचन: नीम करोली बाबा से भक्तों ने पूछा कष्ट दूर करने का उपाय, बाबा बता गए ये तरीके)
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अतिचारी गुरु करियर के मामले में उतना अच्छा नहीं रहेगा। मनचाही नौकरी पाने में काफी दिक्कतें आएंगी। बिजनेस में भी उतना मुनाफा नहीं मिलेगा। इस दौरान आपकी आमदनी आपके खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। आपके और आपके पार्टनर के बीच अहंकार के कारण मतभेद हो सकते हैं। जिससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को अतिचारी बृहस्पति के कारण दायित्वों को संभालना मुश्किल हो सकता है। इस समय आपको लोन लेने के लिए दबाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा आप नौकरी में भी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि अगर सावधानीपूर्वक कोई भी काम करेंगे तो कम परेशान होना पड़ेगा। वित्त मामलों में आपको सावधानीपूर्वक चलना होगा। जरा सी भी लारपरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
मकर राशि
अतिचारी गुरु के कारण आपको बिजनेस में कम मुनाफा हो सकता है। आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं जिससे आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय नुकसान के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारियों के चलते लोन लेने की ज़रूरत बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Raja Sankranti Wishes: राजा संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं, जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है ये पर्व

बाबा वेंगा की 2025 को लेकर की गई ये भविष्यवाणी कर रही है हैरान, क्या वाकई हो रहा है सच?

शनि की वक्री चाल से इन तीन राशियों की खुलेगी किस्मत, 138 दिनों तक रहेगा सुनहरा समय

Raja Sankranti (रज संक्रांति) 2025: झूले, पीठा और श्रृंगार से भरा रज पर्व – कैसे मनाते हैं ओडिशा के लोग ये पारंपरिक उत्सव

सावन का पहला सोमवार व्रत कब है? जान लें सही तारीख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited