August 2023: अगस्त महीने के व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर, राशिफल, शुभ मुहूर्त सबकुछ यहां जानिए

August 2023 Festivals, Muhurat, Rashifal, Grah Gochar: अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में यदि आप इस महीने के व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर, शुभ मुहूर्तों, सभी 12 राशियों के राशिफल, राशि अनुसार उपाय इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल में इन सभी चीजों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

august 2023

August 2023: जानिए अगस्त महीने के व्रत-त्योहार, राशिफल, उपाय, शुभ मुहूर्त

August 2023 Festivals, Muhurat, Rashifal, Grah Gochar: 2023 का आठवां महीना अगस्त व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने रक्षाबंधन, नाग पंचमी, संकष्टी चतुर्थी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा व्रत जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। साथ ही शुक्र, सूर्य और बुध जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। साथ ही इस महीने कुछ ग्रह वक्री चाल भी चलेंगे। साथ ही अगस्त में कई शुभ मुहूर्त भी रहेंगे जिनमें आप नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, संपत्ति खरीदने जैसे कार्य संपन्न कर सकते हैं। जानिए अगस्त 2023 से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी इस आर्टिकल में।

अगस्त में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व (August Born People Personality)

अगस्त में जन्मे लोग सिंह और कन्या राशि के अंतर्गत आते हैं। जिनमें 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्मे लोगों की राशि सिंह होती है जबकि 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्मे लोगों की राशि कन्या होती है। अगस्त में जन्मे लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। ये लोग भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये लोग बेहद प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। ये हकीकत में जीते हैं। ये शानदार लीडर बनते हैं। ये जिद्दी स्वभाव के होते हैं जो ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।
अगस्त में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक- 2, 5 और 9
अगस्त में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग- स्लेटी, गोल्डेन और लाल रंग
अगस्त में जन्मे लोगों का भाग्यशाली दिन- शुक्रवार और रविवार
अगस्त में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रत्न- पेरिडॉट और स्पिनेलस्टोन

अगस्त 2023 व्रत-त्योहारों की लिस्ट (August 2023 Festivals List)

तिथिदिनत्योहार
1 अगस्त 2023 मंगलवारपूर्णिमा, तीसरा मंगला गौरी व्रत
3 अगस्त 2023गुरुवारआदि पेरुक्कू
4 अगस्त 2023शुक्रवारविभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023सोमवारश्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार, महाकाल सवारी
8 अगस्त 2023मंगलवारश्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, अधिक कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी
10 अगस्त 2023गुरुवाररोहिणी व्रत
12 अगस्त 2023शनिवारपरम एकादशी
13 अगस्त 2023रविवारपरम एकादशी पारण, श्रावण अधिक प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023सोमवारश्रावण अधिक मास का चौथा सोमवार व्रत, अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र
15 अगस्त 2023मंगलवारस्वतंत्रता दिवस, श्रावण अधिक मास का पांचवां मंगला गौरी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
16 अगस्त 2023बुधवारश्रावण अधिक मास समाप्त, श्रावण अधिक अमावस्या, पारसी नववर्ष
17 अगस्त 2023गुरुवारसिंह संक्रान्ति, चन्द्र दर्शन
18 अगस्त 2023शुक्रवारस्वामी करपात्री महाराज जयंती
19 अगस्त 2023शनिवारहरियाली तीज
20 अगस्त 2023रविवारविनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत
21 अगस्त 2023सोमवारनाग पंचमी, सावन सोमवार व्रत, चरक जयंती, प्रयागराज की तक्षक पूजा का दिन
22 अगस्त 2023मंगलवारमंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती, श्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, स्कन्द षष्ठी
23 अगस्त 2023बुधवारगोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी
27 अगस्त 2023रविवारश्रावण पुत्रदा एकादशी (पवित्रा एकादशी)
28 अगस्त 2023सोमवारश्रावण पुत्रदा एकादशी पारण, श्रावण मास का सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
29 अगस्त 2023मंगलवारश्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, ओणम, श्रावणी उपाकर्म
30 अगस्त 2023बुधवाररक्षाबंधन पर्व, हयग्रीव जयंती, श्रावण पूर्णिमा व्रत, पंचक प्रारंभ
31 अगस्त 2023गुरुवारगायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावण मास की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती

अगस्त महीने के गोचर और वक्री ग्रहों की जानकारी (August 2023 Planetary Transits Information)

ग्रहों का गोचरगोचर का दिन गोचर का समय
शुक्र का कर्क में गोचर7 अगस्त 2023 10:37 AM
सूर्य का सिंह राशि में गोचर17 अगस्त 202301:44 PM
मंगल का कन्या राशि में गोचर18 अगस्त 2023 04:12 PM
शुक्र का कर्क राशि में उदय19 अगस्त 202305:07 AM
बुध सिंह राशि में वक्री24 अगस्त202301:28 AM

अगस्त 2023 राशिफल (August 2023 Horoscope)

अगस्त महीने का अन्नप्राशन मुहूर्त (Annaprashan Auspicious Time of August 2023)

21 अगस्त 202306:30 से -10:40 तक, 13:15 से 20:15 तक
23 अगस्त 2023 06:30 से 10:30 तक
28 अगस्त 202320:15 से 23:00 तक

अगस्त महीने के नामकरण मुहूर्त 2023 (August Namkaran Shubh Muhurat 2023)

21 अगस्त 202309.00 से 10:30 तक और 13:15 से 17:20 तक
28 अगस्त 202310:30 से 16:30 तक
31 अगस्त 202308.00 से 12:10 तक और 14:55 से 16:30 तक

अगस्त महीने में नया व्यापार शुरू करने का शुभ मुहूर्त 2023 (Auspicious Time To Start New Business in August 2023)

18 अगस्त 202307:30 से 08:30 तक
23 अगस्त 202310:40 से 12:30 तक
27 अगस्त 202310:30 से 12:30 तक

अगस्त 2023 के सभी मुहूर्त (August 2023 Muhurat)

सर्वार्थ सिद्ध योग06,08,09,10,14,15,20,24,25 ,27 व 28 अगस्त
अमृत सिद्ध योग20 व 21अगस्त
कर्णवेधन मुहूर्त21,23 तथा 24 अगस्त
वाहन क्रय मुहूर्त21,22,24 ,30 व 31 अगस्त
मकान क्रय मुहूर्त15,17,26,27,30 व 31 अगस्त
विवाह मुहुर्तएकदम नहीं है।
मुंडननहीं है
विवाह मुहुर्तनहीं है
उपनयननहीं है
गृह प्रवेशनहीं है
जमीन क्रय मुहूर्त15,17,26,27, व 31 अगस्त

अगस्त 2023 के उपाय (August 2023 Upay)

गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इससे आपके जीवन में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होगी। घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें इससे आमदनी बढ़ेगी। इस महीने पानी में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited