Hariyali Amavasya 2024 Date And Time: अगस्त में अमावस्या कब है, जानिए हरियाली अमावस्या की सही डेट और मुहूर्त
August Amavasya 2024 Date: अगस्त में हरियाली अमावस्या पड़ेगी जिसे सावन अमावस्या भी कहते हैं। इस अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। चलिए जानते हैं हरियाली अमावस्या कब है।

August Amavasya 2024 Date And Time
August Amavasya 2024 Date (अगस्त में अमावस्या कब है 2024): हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2024) पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन विवाहित महिलाओं को मां पार्वती की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही उन्हें सुहाग की सामग्री भी अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। श्रावणी अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पिंडदान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। चलिए जानते हैं इस साल श्रावणी अमावस्या (Shravani Amavasya 2024) कब है।
Sawan Shivratri 2024 Date And Time
अगस्त में अमावस्या कब है 2024 (August Amavasya 2024 Date)
अगस्त में हरियाली अमावस्या पड़ेगी जिसे श्रावण अमावस्या भी कहते हैं। पंचांग अनुसार अगस्त महीने की हरियाली अमावस्या 4 तारीख को पड़ेगी। अमावस्या तिथि प्रारम्भ 3 अगस्त 2024 को 03:50 PM से होगा और इसकी समाप्ति 4 अगस्त 2024 को 04:42 PM पर होगी।
हरियाली अमावस्या का महत्व (Hariyali Amavasya Ka Mahatva)
उत्तर भारत में श्रावण माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है जो इस साल 4 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अमावस्या को हरियाली तीज से तीन दिन पहले मनाया जाता है। उत्तर भारत के विभिन्न मन्दिरों में जैसे मथुरा और वृन्दावन में हरियाली अमावस्या पर विशेष दर्शन का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। गुजरात में, हरियाली अमावस्या को हरियाली अमावस के नाम से भी जाना जाता है।
हरियाली अमावस्या क्यों मनाई जाती है (Hariyali Amavasya Kyu Manai Jati Hai)
हरियाली अमावस्या सावन महीने में पड़ती है इसलिए इस अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन वृक्षों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की जाती है। जिस वह से इसे हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पितरों का पिंडदान करना उत्तम माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Sawan 2025: सावन में इन तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, महादेव की सदैव बनी रहेगी कृपा, जान लें तारीख

Shivling Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही तरीका? ऐसे चढ़ाएंगे जल तो भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल, पढ़ें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त आज के पंचांग से

आषाढ़ अमावस्या के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, चमक उठेगा किस्मत का सितारा

कुंडली में गुरु ग्रह करें मजबूत, संतान और धन प्राप्ति के लिए करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited