Balram Jayanti 2024 Puja Vidhi And Muhurat: आज मनाई जाएगी बलराम जयंती, नोट कर लें डेट, पूजा विधि और मुहूर्त
Balram Jayanti 2024: बलराम जयंती के दिन भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भाई बलराम जी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान बलराम की पूजा की जाती है। बलराम जयंती को हल षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें बलराम जयंती पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।



Balram Jayanti 2024 Puja Vidhi And Muhurat: हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से 2 दिन पहने बलराम जयंती मनाई जाती है। इसे हल षष्ठी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। बलराम जयंती के दिन भगवान कृष्ण और बलराम दाऊ की पूजा की जाती है। बलराम जयंती के दिन पूरे विधि- विधान के साथ बलराम जी की पूजा करने से साधक को सुख-सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही बलराम जी की पूजा करने से शक्ति, बल की भी प्राप्ति होती है।
Balram Jayanti 2024 Date (बलराम जयंती 2024 डेट)
बलराम जयंती का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल बलराम जयंती का त्योहार 24 अगस्त 2024 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।
Balram Jayanti 2024 Shubh Muhurat (बलराम जयंती 2024 शुभ मुहूर्त )
इस साल बलराम जयंती का त्योहार 24 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 24 अगस्त को सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 25 अगस्त को सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर होगा। इस दिन सुबह 07 बजकर 51 मिनट से बलराम जी की पूजा शुरू की जा सकती है। ये शुभ मुहूर्त में शिववास योग रहेगा।
Balram Jayanti Puja Vidhi (बलराम जयंती पूजा विधि)
- बलराम जयंती के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और बलराम जी का ध्यान लगाएं।
- फिर साफ चौकी पर भगवान कृष्ण और बलराम जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- इस दिन पूजा के समय बलराम जी के सामने हल या कोई शास्त्र जरूर रखें।
- उसके बाद प्रतिमा पर फूल, अक्षत और चंदन अर्पित करें।
- बलराम जयंती के दिन बलराम जी को नीले रंग का वस्त्र अर्पित करें।
- उसके बाद हल षष्ठी व्रत की कथा का पाठ करें और बलराम जी की आरती करें।
- अंत में कृष्ण और बलराम जी को भोग लगाएं और सब में वितरित करें।
Balram Jayanti Importance (बलराम जयंती महत्व)
हिंदू धर्म में बलराम जयंती के पर्व का खास महत्व है। बलराम जी भगवान कृष्ण के बड़े भाई थे। इनको शेषनाग का अवतार माना जाता है। कृष्ण बलराम जी को दाऊ भईया कहा करते थे। बलराम जयंती पर बलराम जी की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन हल की भी पूजा की जाती है, क्योंकि भगवान बलराम के हाथों में हमेशा हल रहता था। वो प्राकृति की पूजा करते थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से इन राशि वालों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रहें सावधान!
Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय
Planetary Parade Feb 2025: फरवरी के आखिर में आसमान में दिखेगी 7 ग्रहों की परेड, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत
Things related with Lord Shiva: भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें दर्शाती हैं उनका व्यक्तित्व, जानिए इनके नाम
Benefits of wearing Navaratna: नवरत्न की अंगूठी या ब्रेसलेट पहनने से क्या होता है? क्या है इससे जुड़ी ज्योतिष मान्यता
शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से इन राशि वालों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रहें सावधान!
Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय
Planetary Parade Feb 2025: फरवरी के आखिर में आसमान में दिखेगी 7 ग्रहों की परेड, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत
'केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे...' अन्ना हजारे ने की AAP प्रमुख की तारीफ; बताया- क्यों हारे चुनाव
'UP के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज' बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा-'विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited