Basoda 2023 Date: बसौड़ा 2023 कब है, जानें शीतला अष्टमी की डेट, तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त
Basoda 2023 Date (2023 में बसौड़ा कब है): बसौड़ा पर्व चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह होली के आठवें दिन आता है जो कि शीतला माता की महिमा से जुड़ा पर्व है। यहां जानें बसौड़ा 2023 कब है, नोट करें शीतला अष्टमी की डेट, तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त।



Basoda 2023 Date and Time
Basoda 2023 Date And Time (2023 में बसौड़ा कब है): हिंदू कैलेंडर के अनुसार बसौड़ा चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह देवी शीतला को समर्पित एक लोकप्रिय त्यौहार है। इसलिए बसौड़ा (Basoda in Hindi) त्योहार को शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, यह त्यौहार होली के आठ दिनों के बाद मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस साल बसोड़ा 2023 (When is Basoda in 2023) में कब है। साथ ही जानें शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami 2023 Date and Time) की डेट, तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त।
Basoda 2023 Date in India
बसौड़ा यानी चैत्र मास की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 14 मार्च 2023 को रात 08:22 बजे से हो रही है। इसका समापन 15 मार्च 2023 की शाम 06:45 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार यह त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग इसे होली के बाद आने वाले पहले गुरुवार या सोमवार को भी मनाते हैं।
बसौड़ा 2023 का शुभ मुहूर्त (Basoda 2023 Shubh Muhurta)
बसौड़ा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 मार्च की सुबह 06:31 बजे से शाम 06:29 बजे तक है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है।
बसौड़ा का महत्व (Significance Of Basoda)
मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधि-विधान से शीतला माता का व्रत करता है, उसे फोड़े-फुंसी, चेचक, बुखार आदि रोगों से मुक्ति मिलती है। दरअसल, इसी समय गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है और मौसम परिवर्तन के कारण बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस दिन व्रत रखने से भक्तों को देवी शीतला का आशीर्वाद मिलता है और संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
कुंडली में गुरु ग्रह करें मजबूत, संतान और धन प्राप्ति के लिए करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना
Mangalwar Daan: कर्ज से कोर्ट कचहरी तक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, मंगलवार को जरूर दान करें ये 7 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम
24 जून का पंचांग, जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, संयोग और दिशाशूल, आज कौन सा व्रत है?
Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा
IND vs ENG 1st Test, Day 5 Pitch Report: आज मैच के आखिरी दिन कैसी है पिच रिपोर्ट, केएल राहुल ने दिया है बड़ा बयान
Bigg Boss 19 का मिला इस फेमस यूट्यूबर को न्योता, करण जौहर के शो में मचा रहा है धमाल
'Dhoom 3' बन सकती थी और भी बेहतर, आदित्य चोपड़ा को लेकर आमिर खान ने कही ये बात
11 साल बाद रेलवे ने बढ़ाया किराया, नॉन-AC और AC दोनों पर असर, जानें इससे पहले कब हुआ था बदलाव
एमपी में 14 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश; अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited