Raksha Bandhan 2023 Bhadra Time: रक्षा बंधन पर भद्रा कब तक रहेगी, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Bhadra Time On Raksha Bandhan 2023, What Is Bhadra (भद्रा में राखी बांधने से क्या होता है): रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का साया रहेगा। आखिर भद्रा क्या होती है और इस दौरान राखी बांधने से क्या होता है। पौराणिक कथाओं अनुसार भद्रा में शूर्पणखा ने रावण को राखी बांधी थी जिसके कारण रावण के पूरे कुल का नाश हो गया था। जानिए भद्रा कौन है।

What is Bhadra Kaal, Who is Bhadra (भद्रा क्या है, भद्रा में राखी बांधने से क्या होता है): भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसलिए जब भी रक्षा बंधन पर भद्रा पड़ती है तो उस समय पर राखी बांधने से परहेज किया जाता है। मान्यता है भद्रा काल में शुभ कार्य करने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं। धार्मिक पुराणों के अनुसार भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन है। ये क्रोधी और कठोर स्वभाव की मानी जाती है जहां जाती है वहां उथल-पुथल मचा देती है। मांगलिक कार्यों में खलल डालती है। जानिए भद्रा क्या है, इस दौरान राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए और इस साल रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का समय क्या रहेगा।

रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा काल का समय (Raksha Bandhan Par Bhadra Kab Hai)

रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ - 05:30 पी एम से 06:31 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा मुख - 06:31 पी एम से 08:11 पी एम
End Of Feed