Bhadrapada 2023: भाद्रपद मास में जरूर करें ये अचूक उपाय, घर में होगी धन वर्षा
Bhadrapada Month 2023: भाद्रपद मास का आरंभ होने वाला है। इस मास में दान- पुण्य करना बेहद ही शुभ माना गया है। इस मास कृष्ण भक्ति के लिए बहुत ही उचित माना गया है। इस महीने में बहुत से तीज- त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद मास के किन उपायों को करने से लाभ मिल सकता है।
Bhadrapada Month 2023
Bhadrapada Month 2023: हिंदू धर्म में भाद्रपद माह का बहुत महत्व है। इसे भदाव मास भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह हिंदी महीने का छठा महीना होता है। हिंदी माह का ये दूसरा चतुर्मास होता है। इस बार इस महीने की शुरुआत 1 सितंबर से हो रही है। 29 सितंबर 2023 को इस महीने का समापन होगा। भादो महीने में अनेक तीज- त्योहार मनाये जाते हैं। इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भाद्रपद मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में चले जाते हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद मास में किन उपायों को करना चाहिए।
भाद्रपद माह में करें ये उपाय
संबंधित खबरें
- भाद्रपद माह में दही का सेवन वर्जित है। लेकिन अगर आप पूरे एक महीने तक भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएंगे तो जीवन की सभी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी।
- भादव के महीने में लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए। इससे शरीर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।
- भादव में कृष्ण कृपा पाने के लिए उनके मंदिर में जाकर दूध, दही अर्पित कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में ये करने से किस्मत के दरवाजे खुलते हैं।
- भाद्रपद का महीना संतान सुख के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उन्हें श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाना चाहिए।
- भादव महीने में दान-पुण्य का काम करना बेहतर होता है। इस महीने आपको गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करना चाहिए।
- इस महीने में बिजनेस में सफलता पाने के लिए भगवान कृष्ण पर सफेद रंग का धाग अर्पित करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
TNN अध्यात्म डेस्क author
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें
End of Article
संबंधित खबरें
Shardiya Navratri 2024 Mata Ki Sawari: शारदीय नवरात्रि में क्या होगा माता का वाहन? जानिए मां की सवारी का महत्व
Indira Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
20 September 2024 Panchang: पंचांग से जानिए पितृ पक्ष के तीसरे श्राद्ध का मुहूर्त क्या रहेगा और राहुकाल कब लगेगा
Shradh Kab Khatam Hoga 2024: श्राद्ध खत्म होने से पहले कर लें ये उपाय, पितृ दोष से मिल जाएगा छुटकारा
Karwa Chauth 2024 Date: इस साल जल्दी दिखाई देगा करवा चौथ का चांद, जानिए महिलाएं कब रहेंगी ये व्रत
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited