Amavasya Timings And Upay 2023: आज अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से लेकर काल सर्प दोष तक से मिल जाएगी मुक्ति, धन का भी होगा आगमन

Today Amavasya 2023 Timings And Upay In Hindi: साल में आने वाली 12 अमावस्या में से भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इसे भादो, कौशिकी, महालया, पोलाला, पोला, पिठोरी और रानी सती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। जानिए सितंबर अमावस्या की तिथि और मुहूर्त।

Bhadrapada Amavasya ke Upay

Bhadrapada Amavasya 2023 Date, Time And Upay In Hindi

Amavasya 2023 Timings And Upay In Hindi (भाद्रपद अमावस्या के उपाय): भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भादो अमावस्या (Bhado Amavasya 2023 Kab Hai) और पिठोरी अमावस्या (Pithori Amavasya Kab Hai) के नाम से जाना जाता है। इस दिन पित्तरों की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। दक्षिण भारत में इसे पोलाला अमावस्या (Polala Amavasya 2023 Date) के नाम से मनाया जाता है। तो वहीं कुछ जगहों पर इसे कुशोत्पाटिनी अमावस्या (Kushotpatini Amavasya 2023 Date), कौशिकी अमावस्या (Kaushiki Amavasya 2023 Date And Time) या महालया अमावस्या (Mahalaya Amavasya Kab Hai 2023) के भी कहते हैं। भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya Kab Hai 2023) के दिन कई जगह धार्मिक कार्यों के लिये कुशा एकत्रित की जाती है, इसलिए इसे कुशग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं। जानिए इस अमावस्या की डेट, मुहूर्त और उपाय।

भाद्रपद अमावस्या 2023 डेट और टाइम (Bhadrapada/Bhado/Pithori/Polala/Kushotpatini/Kaushiki/Mahalaya/Rani Sati/Pola Amavasya 2023 Date And Time)

अमावस्या तिथि का प्रारम्भ - 14 सितंबर 2023 को 04:48 AM बजे होगा
अमावस्या तिथि का समापन - 15 सितंबर 2023 को 07:09 AM बजे होगा।
उदया तिथि के अनुसार अमावस्या व्रत- 14 सितंबर 2023, गुरुवार को रखा जाएगा।
अमावस्या व्रत पूजा मूहूर्त- 06:28 PM से 08:47 PM तक रहेगा।

भाद्रपद अमावस्या के उपाय (Bhadrapada Amavasya Upay In Hindi)

कालसर्प दोष दूर करने का उपाय

भाद्रपद अमावस्या का दिन कालसर्प दोष दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन किसी पंडित या विशेषज्ञ से नागबली की पूजा करानी चाहिए। इसके अलावा चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करें और सफेद फूल के साथ इनको कहीं बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का ये एक अचूक उपाय है।

पितरों की कृपा पाने का उपाय

भाद्रपद अमावस्या पर सुबह पीपल के पेड़ पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं और साथ में पांच तरह की मिठाई भी रखें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाकर पितरों और भगवान विष्णु से प्रार्थना करें। इसके बाद पीपल की सात बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सुख-समृद्धि का उपाय

भाद्रपद अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान जरूर करें। साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या पिंडदान करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा दें। मान्यता है ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

पितृ दोष से मुक्ति का उपाय

भाद्रपद अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें और बहते जल में कुछ तिल प्रवाहित कर दें। मान्यता है ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलने के साथ-साथ धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

शनि दोष से मुक्ति का उपाय

भादो अमावस्या पर शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिदेव की पूजा अर्चना करें और उनकी प्रतिमा पर तेल चढ़ाएं। साथ ही रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं और दान करें। मान्यता है ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited