Bhai Dooj Kahani In Hindi: भाई दूज की कहानी, जानें क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Why We Celebrate Bhai Dooj , Bhai Dooj Kyu Manaya Jata Hai: भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है जो इस बार 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। जानिए भाई दूज क्यों मनाया जाता है और कैसे हुई इसकी शुरुआत।

Bhai Dooj 2023 Significance

Bhai Dooj Kyu Manaya Jata Hai

Bhai Dooj Kahani In Hindi, Bhai Dooj Kyu Manaya Jata Hai (भाई दूज की कहानी): भाई और बहन के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है भाई दूज का त्योहार। इस दिन के बारे में जो मान्यता है उसके अनुसार भाई इस दिन अपने विवाहित बहन के घर में जाते हैं जहां बहन उनका टीका करती हैं और अपने हाथ से बना भोजन खिलाती हैं। लेकिन जिन बहनों की शादी नहीं हुई होती वो अपने घर में ही अपने भाई के साथ भाई दूज मनाती हैं। इस साल भाई दूज 15 नवंबर को मनाई जा रही है। जानिए आखिरी क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार और क्या है इसकी कहानी।

Bhai Dooj Kahani In Hindij, Bhai Dooj Kyu Manaya Jata Hai In Hindi (भाई दूज की कहानी)

भाई दूज की पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य भगवान की पत्नी थीं संज्ञा। जिनके दो बच्चे थे यमराज और यमुना। यमुना अपने भाई यमराज से बेहद प्यार करती थी। यमुना बार बार अपने भाई यमराज से इस बात का निवेदन करती थी कि वह उनके घर आकर भोजन करें। लेकिन अपने काम में व्यस्त होने की वजह से यमराज कभी भी यमुना के घर नहीं जा पाते थे, लेकिन एक दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमुना ने एक बार फिर यमराज को घर पर आने का आमंत्रण दिया। इस बार यमराज ने अपनी बहन को कहा कि मैं अवश्य घर आऊंगा।
बहन के घर जाते समय यमराज ने नर्क में रहने वाले जीवो को मुक्त कर दिया। यमराज जब अपनी बहन के घर पहुंचे तो यमुना बेहद खुश हुईं। उन्होंने अपने भाई का पूजन किया और उसके बाद उन्हें तरह-तरह के व्यंजन खिलाएं। अपनी बहन की आवभगत से यमराज बेहद खुश हुए और उन्होंने यमुना से वर मांगने को कहा। तब यमुना ने कहा, भाई आप इस दिन हर साल मेरे घर आना और मेरी तरह जो भी बहन अपने भाई का इस दिन आदर सत्कार करके उसका टीका करेगी और उसे अपने हाथ से बना भोजन कराएगी तो उसके भाई को कभी भी तुम्हारा भय नहीं रहेगा। तब यमराज ने तथास्तु कहकर अपनी बहन से विदा ली। माना जाता है तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा की शुरुआत हो गई।

Bhai Dooj Par Kya Karte Hai (भाई दूज पर क्या करते हैं)

हिंदू धर्म में भाई दूज के त्यौहार का विशेष महत्व माना गया है। इस त्यौहार को कहीं यम द्वितीया तो कहीं भ्राता द्वितीया भी कहते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्यौहार को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन बहन-भाई का एक साथ यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ होता है। इस दिन भाई को अपने हाथ से भोजन जरूर कराना चाहिए। भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले यमराज, यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की भी पूजा करनी चाहिए। फिर शुभ मुहूर्त में भाई को टीका लगाकर उन्हें गोला देना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited