Bhanu Saptami 2024: मार्च के महीने में कब रखा जाएगा भानु सप्तमी का व्रत, यहां जाने डेट,पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2024: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी के व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च महीने में कब रखा जाएगा भानु सप्तमी का व्रत। यहां जानें डेट और महत्व।

Bhanu Saptami 2024

Bhanu Saptami 2024: सनातन धर्म में भानु सप्तमी के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने से साधक को हर प्रकार की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से कारोबार और करियर में तरक्की मिलती है। इस व्रत को करने से घर परिवार में सुख, शांति बनी रहती है। इसके साथ जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता वो जातक अगर इस व्रत को करता है तो उसे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भानु सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Bhanu Saptami 2024 Date (भानु सप्तमी व्रत डेट 2024)हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 3 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में भानु सप्तमी का व्रत 3 मार्च को रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Bhanu Saptami Puja Vidhi (भानु सप्तमी पूजा विधि)
  • भानु सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। उसके बाद स्नान करें।
  • इस दिन तांबे के लोटे में जल, गुड़, चावल, फूल, कुमकुम, डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • इसके बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनकी चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और सूर्य कवच का पाठ करें।
  • इस दिन सूर्य देव को फल और मिठाई का भोग लगाएं।

Bhanu Saptami Vrat Importance (भानु सप्तमी व्रत महत्व)भानु सप्तमी का व्रत करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह व्रत धन और सफलता के लिए भी लाभकारी माना जाता है। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी यह व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को व्यापार में सफलता मिलती है और घर में खुशहाली आती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

End Of Feed