Chaitra Amavasya 2025 Date And Muhurat: आज है चैत्र अमावस्या, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Chaitra Amavasya 2025 Date, Shubh Muhurat:हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बेहद खास होता है। इस दिन लोग गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध भी किया जाता है। यहां से आप चैत्र अमावस्या की डेट, मंत्र और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

chaitra amavasya 2025 date puja timing shubh muhurat

chaitra amavasya 2025 date puja timing shubh muhurat

Chaitra Amavasya 2025 Date, Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार चैत्र माह में पड़ने वाली अमावस्या को चैत्र अमावस्या और दर्श अमावस्या कहते हैं। अमावस्या के दिन लोग पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए स्नान और दान करते हैं। इस दिन गंगा, यमुना समेत किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर अमावस्या के दिन पूजा की जाए तो पूर्वजों का आशीर्वाद मिल जाता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। हालांकि, इस बार की चैत्र अमावस्या की तिथि यानी डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। लोग कंफ्यूजन हैं कि चैत्र अमावस्या 28 मार्च को है या फिर 29 मार्च को। ऐसे में आप यहां से चैत्र अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।

कब है चैत्र अमावस्या? (Chaitra Amavasya Kab Hai 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च की शाम 7 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगी। वहीं, अमावस्या अगले दिन 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर खत्म हो जाएगी। ऐसे में 29 मार्च, शनिवार को अमावस्या मनाई जाएगी। अब चूंकि इस बार अमावस्या शनिवार को पड़ रही है, इसलिए इसे शनिचरी अमावस्या कहते हैं। इस दिन अगर आप शनिदेव की पूजा करेंगे तो आपको शनि दोष और साढ़े साती से राहत मिलेगी।

चैत्र अमावस्या स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Chaitra Amavasya Shubh Muhurat) -

पंचांग के अनुसार, अमावस्या में स्नान और दान के लिए 29 मार्च सुबह 4:42 से 5:28 का मुहूर्त एकदम शुभ है। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 तक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Srishti author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited