Chandra Grahan 2022 End Time: चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत करें ये काम
Chandra Grahan Or Lunar Eclipse End Time: ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव कर देना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। इसकी शुरुआत तकरीबन 5 बजे के आस-पास हुई थी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होने की वजह से इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई दिया। लाल रंग के होने की वजह से इसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। जानें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के समाप्त होने का समय और उपाय।
चंद्र ग्रहण 2022 कब होगा समाप्त (Chandra Grahan November 2022 End Time)
चंद्र ग्रहण 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हुआ था और इसकी समाप्ति लगभग सभी जगहों पर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर हो गई है। इसी के साथ सूतक काल भी समाप्त हो गया है। बता दें ये इस साल का आखिरी ग्रहण था। इसके बाद आप ग्रहण के नजारे को साल 2023 में ही देख पाएंगे।
2023 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Date)
अब 5 मई 2023 को अगला चंद्र ग्रहण होगा और इसके बाद 29 अक्टूबर 2023 में चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी अगले साल दो चंद्र ग्रहण लगने हैं।
चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर क्या करें (What Should Do After Chandra Grahan)- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके साथ ही घर में भी गंगाजल का छिड़काव करें।
- स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।
- फिर खाने-पीने की चीजों पर गंगाजल छिड़कें।
- मंदिर अवश्य जाएं।
- इस दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें। इससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद पूजा-पाठ भी जरूर करें।
गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए विशेष सावधानी: ग्रहण का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण की समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को तुरंत ही स्नान कर लेना चाहिए। साथ ही ग्रहण काल में पहने हुए वस्त्र का दान कर देना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics: आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की... यहां से पढ़ें हनुमान जी की आरती, लिरिक्स हिंदी में

Aaj Ka Panchang 11 March 2025: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, नोट कर लें एकादशी पारण मुहूर्त, दिशाशूल और राहु काल समय

Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद मार्च में ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, अभी से नोट कर लें डेट और टाइम

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं को रहना होगा सतर्क, नहीं तो बिगड़ सकती है तबीयत!

Holi, Holika Dahan 2025 Date: 13, 14 या 15 मार्च कब है होली तो कब किया जाएगा होलिका दहन? जानें एक्सपर्ट से
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited