Chandra Grahan 2023 Rashifal: चंंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, यहां जानें

Chandra Grahan 2023 Effect On Rashi: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ, सिंह, तुला समेत कुल 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं मेष, मिथुन सहित 5 राशियों के जीवन में परेशानियां आएंगी। जानिए चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

chandra grahan 2023 effects on rashi in hindi

Chandra Grahan 2023 Effects On Rashi In Hindi

Chandra Grahan 2023 Effect On Rashi: इस बार का चंद्रग्रहण मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र पर लग रहा है। यह ग्रहण किसी प्राकृतिक आपदा की तरफ भी संकेत कर रहा है। चन्द्र ग्रहण के समय पूजा व दान का विशेष महत्व है। यह ग्रहण कर्क व तुला राशि पर बहुत ही शुभ रहेगा। मेष व धनु के लिए बहुत बेहतर नहीं है। ग्रहण काल में भगवान के मूर्ति का स्पर्श नहीं करते हैं। ग्रहण के बाद गंगा स्नान या घर पर ही गंगा जल को जल में मिलाकर स्नान करके सभी मूर्तियों पर गंगा जल छिड़कें या उससे स्नान कराएं। अब जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Chandra Grahan 2023 Effect On Rashi In Hindi

चंद्र ग्रहण 2023 का मेष राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Mesh Rashi)

ग्रहण इसी राशि पर है। बिजनेस सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य जिसकी योजना बन रही है वो अभी टलेगा। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे तथा सफल रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें।
दान- गुड़ व मसूर का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Vrish Rashi)

अपने जीवन में तनाव से बचना होगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में हार्ट व शुगर के रोगी बहुत ही सावधानी बरतेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान- चावल व चीनी का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का मिथुन राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Mithun Rashi)

पारिवारिक रिश्तों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट से बचें। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव बना रहेगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें।
दान- हरे वस्त्र तथा मूंग का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का कर्क राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Kark Rashi)

धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चोट लग सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। शिव उपासना करें।
दान-अन्न दान करें। धार्मिक पुस्तक वितरित करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का सिंह राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Singh Rashi)

व्यवसाय व जॉब में उन्नति होगी। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही मत करें।
दान- गुड़ व गेहूं का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का कन्या राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Kanya Rashi)

पने कार्य से आप संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों के सहयोग से व्यापार चमकेगा।
दान- हरे वस्त्र दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

चंद्र ग्रहण 2023 का तुला राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Tula Rashi)

व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में उन्नति होगी। विहंगों को दाना पानी दें। जॉब में वाद विवाद हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
दान- चावल व चीनी का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Vrischika Rashi)

यह ग्रहण इसी राशि से अष्टम पर है। शारीरिक कष्ट है लेकिन आध्यात्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। जॉब में परिवर्तन सम्भव है। हनुमान चालीसा पढ़ें। मंगल को ठीक करने के लिए बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
दान- गेहूं, मसूर व लाल फलों का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का धनु राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Dhanu Rashi)

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।
दान- चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का मकर राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Makar Rashi)

जॉब के पदोन्नति में लाभ मिल सकता है। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कष्टों से मुक्ति दिलवाएगा। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
दान- तिल व उड़द का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का कुंभ राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on kumbh Rashi)

धन प्राप्ति का सुख मिलेगा। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। कोई पुराना डूबा धन मिल सकता है।
दान- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

चंद्र ग्रहण 2023 का मीन राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Meen Rashi)

धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। परिवार में सुख व शांति का माहौल रहेगा।
दान-चने की दाल का दान करें। गो माता को पालक खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited