Chandra Grahan 2024 For Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए, ऐसे करें अपनी देखभाल

Chandra Grahan Precautions in Pregnancy: किसी भी ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में 25 मार्च को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण में कैसे गर्भवती महिला अपना ध्यान रख सकती है इस बारे में आप यहां जानेंगे।

Chandra Grahan Dos And Donts For Pregnant Ladies

Chandra Grahan 2024 Dos And Don'ts For Pregnant Lady

Chandra Grahan 2024 Me Pregnant Lady Kya Kare: होली वाले दिन यानी 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी तरह का ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए ग्रहण काल की पूरी अवधि में प्रेगनेंट महिला को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल के समय नकारात्मक ऊर्जा काफी बढ़ जाती है जिसका दुषप्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिला को ग्रहण देखने से भी मना किया जाता है। यहां जानिए ग्रहण काल में एक गर्भवती को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या ना करें (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
  • इस दौरान खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
  • इस दौरान गर्भवती महिलाओं को काम नहीं करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को ग्रहण को नंगी आंखों से भी नहीं देखना चाहिए।
  • इस दौरान खासतौर पर भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान फल और सब्जियां काटने से बच्चे के अंगों में दिक्कत आती है।
  • ग्रहण के समय सोने से भी बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण में क्या करें (Pregnant Lady Grahan Me Kya Kare)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • इसके अलावा, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप भी शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण काल में कई महिलाएं केवल दूर्वा घास वाले बिस्तर का ही इस्तेमाल करती हैं।
  • इस दौरान संतान गोपाल मंत्र का जाप भी शुभ माना गया है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए।
  • स्नान करते समय जल में कपूर, गंगाजल या गौमूत्र जरूर मिला लें। कहते हैं इससे शिशु और मां का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और ग्रहण का बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय अपने उदर पर गाय के गोबर का लेप लगाने का भी सुझाव दिया जाता है।
  • तो वहीं कई जगह ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रख लेती हैं। ऐसा करने से गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता
  • चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपनी जीभ पर तुलसी का एक पत्ता भी रख लेना चाहिए। इससे भी ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।

ग्रहण काल में करें ये उपाय

ग्रहण काल में शुभ प्रभाव के लिए गर्भवती महिलाओं को हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान दुर्गासप्तशती का पाठ करने भी शुभ माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited