Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें-क्या ना करें, जानिए यहां

Chandra Grahan 2024 Pregnant Lady Kya Kare Kya Na Kare: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में 18 सितंबर 2024 के ग्रहण के समय भी आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। चलिए जानते हैं ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या ना करें।

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare-Kya Na Kare

Chandra Grahan 2024 Pregnant Lady Kya Kare Kya Na Kare (चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला क्या करे): ज्योतिष अनुसार चंद्रग्रहण गर्भवती महिलाओं (Lunar Eclipse 2024) के लिए अशुभ माना जाता है। क्योंकि ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं जिसका बुरा प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ने के आसार रहते हैं। इसलिए किसी भी ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। चलिए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिला को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इस दौरान क्या करें-क्या ना करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला क्या करे- क्या ना करे (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare-Kya Na Kare)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरणें भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल की अवधि में नुकीली वस्तु जैसे ब्लेड, चाकू, सूई, कैंची आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से बचना चाहिए। हालांकि अगर भूख बर्दाश्त नहीं हो रही है तो ताजे फल या सात्विक भोजन का सेवन कर सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी जरूर करें।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान आभूषण नहीं पहनना चाहिए।
  • इस दौरान सोने से भी बचना चाहिए। हालांकि आप आराम कर सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय (Chandra Grahan Ke Upay)

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” का जाप करना चाहिए। राहु-केतु के नाम पर दान-पुण्य करना चाहिए। भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इस दौरान काले तिल, सरसों, गेहूं, चावल, चीनी, सफेद कपड़े का दान सबसे शुभ माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited