Chandra Grahan 2024 Effects On Rashi: साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों की चमका देगा तकदीर, कुछ ऐसा पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2024 Rashifal: साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लग रहा है। जानिए ये चंद्र ग्रहण किस राशि के लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष अनुसार कुछ राशि वालों की किस्मत इस ग्रहण से चमक उठेगी।

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Effects On Rashi

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Effects On Rashi

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Effects On Rashi: साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट लंबा होगा। तो वहीं दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर ग्रहण अपने चरम सीमा पर होगा। भले ही ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए साल का पहला ग्रहण किस राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बेवजह के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए भी परेशानियां लेकर आएगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

25 मार्च को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। अगर लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है, तो इस अवधि में वो पूरा हो सकता है। आप इस अवधि में सभी चिंताओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी।

कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कर्क राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के कारण करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा नहीं तो बनता काम बिगड़ जाएगा।

सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

सिंह राशि के लोगों के जीवन में चंद्र ग्रहण ढेरों खुशियां लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश के लिए भी ये समय बढ़िया रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक माहौल भी खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कन्या राशि वालों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने पार्टनर से भी संबंध बिगड़ सकते हैं। इस समय कोई भी फैसला सोच समझकर लेना होगा।

तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि वालों के लिए ग्रहण मिला जुला साबित होगा। करियर में स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। निवेश संबंधी कोई भी काम सोच समझकर करें।

वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का पहला ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए भी ये चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर होगा। इसके अलावा मानसिक तनाव भी दूर होंगे।

कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कुंभ राशि वालों को ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लव पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। नहीं तो रिश्ता टूट भी सकता है।

मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए ये ग्रहण कई परेशानियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको हर छोटी मोटी बातों पर गुस्सा आएगा। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करके रखना होगा। नहीं तो जाने अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited