Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें, यहां जान लें पूरा नियम
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के समय बहुत सारे चीजों को करने की मनाही होती है। इस दौरान कुछ कामों को नहीं किया जाता है। इस समय में बहुत सारी नकारात्मक शक्तियां काम करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।



Chandra Grahan 2024: इस साल चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा, इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। होली पर इस बार 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव हर देश पर कुछ ना कुछ पड़ने वाला है। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहुत सारे कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें (What to do after lunar eclipse)- ग्रहण खत्म होने के बाद आपको अपने घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
- घर के सभी सदस्यों को स्नान अवश्य करना चाहिए।
- घर में मौजूद देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी साफ करना चाहिए और घर के अंदर गंगा जल छिड़कना चाहिए।
- भोजन में डाली जाने वाली तुलसी की पत्तियों को हटा देना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान एकत्र किए गए धन को ग्रहण बीतने के बाद दान कर देना चाहिए।
- इस दिन आप अन्न के साथ- साथ वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।
कहां दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Where will the first lunar eclipse of the year be seen?)25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में सूतक या सूर्य ग्रहण के नियम लागू नहीं होंगे। हालांकि, यदि आप ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहते हैं या ग्रहण के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्वी एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की तैयारी, शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और डीके शिवकुमार
25 February 2025 Panchang: जानिए प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और विजया एकादशी व्रत का पारण समय समेत आज का पूरा पंचांग
Maha Shivratri 2025 Shiv Bhajan Lyrics: ये हैं भगवान भोलेनाथ के फेमस और सुपरहिट भजन, सुनते ही शिवमय हो जाएगा तन-मन और जीवन
Shivratri Aur Mahashivratri Me Antar: शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है, क्या जानते हैं आप?
Maha Shivratri Ka Dharmik Mahatva: आखिर क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि, जानिए इसका धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी मान्यताएं
Who Won Yesterday Cricket Match (24 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? NZ vs BAN, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मैच में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
RCB W vs UP W: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सुपर ओवर में जीता यूपी,आरसीबी को दी पटखनी
Bhagalpur Riots: जिन्हें मुस्लिम वोट मिले, वे दंगे नहीं रोक पाए नीतीश कुमार ने 'भागलपुर दंगे' को लेकर किया तंज
कभी कहलाती थी अमीरों की बीमारी, अब आम लोगों की भी बनी बड़ी परेशानी, हाय-हाय करते हैं मरीज, जान निकाल देता है दर्द
Champions Trophy Semi Final: लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत, जानें कब होगा मुकाबला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited