Chandra Grahan 2024 Date And Time: चंद्र ग्रहण कब लग रहा है 17 याा 18 सितंबर, क्या भारत में देगा दिखाई? कब लगेगा सूतक

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date And Time: दो दिन बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। तो यहां हम आपको बताएंगे 2024 के दूसरे चंद्र ग्रहण के बारे में सटीक जानकारी।

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date And Time

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date And Time: 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के प्रारंभ में लगने जा रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। अंग्रेजी में इसे Penumbral lunar eclipse कहते हैं। इस ग्रहण के समय चंद्रमा का कुछ भाग कटा हुआ नजर आता है। पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा इस समय थोड़ा धुंधला दिखाई देता है। कहते हैं उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी की सीधी छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रहण को वास्तविक ग्रहण नहीं माना जाता है। अब जानते हैं कि सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और जानिए क्या इसका सूतक लगेगा या नहीं।

चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 (Chandra Grahan September 2024 Details)

चंद्र ग्रहण सितंबर 202418 सितंबर 2024, बुधवार
चंद्र ग्रहण का टाइम 202406:12 AM से 10:17 AM तक
उपच्छाया से पहला स्पर्श06:12 AM
प्रच्छाया से पहला स्पर्श07:44 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण08:14 AM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श08:44 AM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श10:17 AM
खण्डग्रास की अवधि59 मिनट्स 59 सेकण्ड्स
उपच्छाया की अवधि04 घण्टे 04 मिनट्स 27 सेकण्ड्स

क्या सितंबर का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा (Kya September Ka Chandra Grahan India Me Dikhega)

18 सितंबर 2024 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय यहां सुबह रहेगी। ऐसे में किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

सितंबर के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा? (Chandra Grahan 2024 Sutak Time)

18 सितंबर 2024 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए इस ग्रहण के समय किसी भी तरह के कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

सितंबर के चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (September Chandra Grahan 2024 Effects On Zodiac Sign)

सितंबर के चंद्र ग्रहण का राशियों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited